MP NEWS24-महावीर इंटरनेशनल केन्द्र नागदा की नवीन कार्यकारिणी का शपथ विधि व कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह आज सोमवार को स्नेहकूंज गार्डन पर सायं 4 बजे आयोजित होगा।यह करेंगे बतौर अतिथि शिरकत
जानकारी देते हुए अध्यक्ष राजेश गेलडा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, सांसद अनिल फिरोजिया, अंतरराष्ट्रीय महासचिव महावीर इंटरनेशनल अपेक्स वीरअनिल जैन रहेंगे। अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपेक्स शांतिलाल पितलिया करेंगे। विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर अशोक भंडारी, विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, लालसिंह राणावत, अपर कलेक्टर इंदौर रजनीश श्रीवास्तव, एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, पुरूषोत्तम कुमार, राजेश धाकड, महावीर इंटरनेशनल झोन अध्य्क्ष राजेन्द्र हिंगड, इंदौर उज्जैन झोन सचिव मनिष व्होरा रहेंगे।
गेलडा ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल केन्द्र के नवीन अध्यक्ष के रूप में चन्द्रप्रकाश कांठेड़ एवं सचिव सुनील सकलेचा कोषाध्यक्ष आशीष पोखरना शपथ ग्रहण करेंगे तत्पश्चात कार्यकारिणी एवं पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे।
गेलडा ने आगे बताया कि महावीर इंटरनेशनल केन्द्र द्वारा जीवदया, मानवसेवा के कार्याे में सतत् सक्रिय रहता है कोरोना काल में भी लगातार मुक पशुओं के खाने की व्यवस्था पक्षियों के लिए दाना पानी साथ ही कोरोना में नगर के कई जरूरतमंद परिवारों को राशन की किट का वितरण किया गया महावीर इंटरनेशनल केन्द्र द्वारा कार्यक्रम में उन कोरोना योद्धाओं का सम्मान भी किया जायेगा जिन्होंने मानव सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी तथा पुरी लगन के साथ लोगो की विभिन्न प्रकार से सहायता प्रदान की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महावीर इंटरनेशनल केन्द्र अध्यक्ष राजेश गेलड़ा, झोन सचिव मनीष व्होरा, सचिव मनोज वागरेचा, सुनील सकलेचा, हर्षित नागदा, मनीष चपलोद, पुरूषोत्तम पुरोहित, आशीष पोखरना, अमित बम, नितिन बुड़ावनवाला, पारस पोखरना,मुकेश बोहरा, अभय बोहरा, कमलेश नागदा,आशीष चौधरी, अभिषेक कोलन आदि जुटे है।

Post a Comment