MP NEWS24-पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर की उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था बनाने तथा जनसहयोग से शहर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने को लेकर थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा व मंडी पुलिस थाना को उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलक्ष्य में सर्वब्राह्मण महासभा द्वारा सीएसपी कार्यालय पर गुरुवार को साधारण समारोह आयोजित किया गया, जिसमे नगर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण व मंडी थाना प्रभारी को उत्कृष्ट प्रयासों से जिले में मिली उपलब्धि के लिए ब्राह्मण समाज जन द्वारा नागरिक अभिनन्दन किया।इस अवसर पर एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, सीएसपी मनोज रत्नाकर तथा मंडी थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा को सर्व ब्राह्मण महासभा अध्य्क्ष डॉ. अनिल दुबे द्वारा अभिनंदन पत्र व पुष्पमाला भेंट कर समान्नित किया। कार्यक्रम का संचालन सुंदरलाल जोशी ने किया। अभिनंदन पत्र का वाचन विजय व्यास, सुंदर लाल जोशी व कृष्णचन्द्र पुरोहित ने किया। आभार डॉ हिमांशुदत्त पांडे ने माना। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष डॉ अनिल दुबे, सर्व ब्राह्मण समाज संरक्षकद्वय गुलजारीलाल त्रिवेदी, हनुमान प्रसाद शर्मा ने संबोधित किया। सर्व ब्राह्मण समाज युवा विंग अध्यक्ष निलेश मेहता, राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी अध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, घनश्याम दवे, रामचंद्र त्रिवेदी,राजेश तिवारी, कृष्णचन्द्र पुरोहित, हरीश तिवारी, डॉ. प्रदीप रावल, मनीष व्यास, प्रदीप व्यास, मुकेश पुरोहित, सुमित दवे, पंडित दीपक रावल, ब्रजेश पंड्या तथा बड़ी संख्या में समाजजन व श्री जी हॉस्पिटल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment