MP NEWS24-नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विभिन्न चौराहो पर नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को जागरूक कर स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका परिषद नागदा को सर्वाेच्च स्थान दिलाना है।नपा स्वच्छता निरीक्षक कन्हैयालाल चौहान ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगर को स्वच्छ रखने का संदेश दे नगरवासियों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगरवासियों से नगर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग देने की अपील की गई है। नगरवासियों को जागरूक होकर नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग कर नगर को स्वच्छता में नंबर एक पायदान पर लाने को प्रयास भी होगा।
नुक्कड़ नाटक मंडली के कलाकार नगर के सभी 36 वार्डों में घूम-घूम कर डस्टबिन का प्रयोग करने, कूड़ा-कचड़ा इधर-उधर नहीं फेंकने को लेकर नाटक व गीत संगीत एवं नृत्य के माध्यम से नगरवासियों को जागरूक कर रहे हैं। नगर के लोगों में स्वच्छता का भाव उत्पन्न होने पर नगर पालिका परिषद नागदा न केवल साफ रहेगा। कहा कि इससे कई तरह की बीमारियों से भी नगरवासियों को मुक्ति मिलेगी। चौहान ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका परिषद के कर्मियों व अधिकारियों से संभव नहीं है। स्वच्छता एक भाव है जो जन-जन को जागरूक कर लाया जा सकता है। इसे दिनचर्या में शामिल कर घर, गली, वार्ड, नगर को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सकता है।
Post a Comment