नागदा जं.--बडे गणपति मंदिर पर हुआ फाग उत्सव का आयोजन

MP NEWS24-बिडलाग्राम स्थित बडे गणपति मंदिर के प्रांगण हाल में भव्य फाग उत्सव श्री राघवेन्द्र वल्लभ व्यास गुरूजी के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। जिसमें नगर के कई सामाजिक ग्रुप, मातृशक्ति सहित पुरूष बच्चो में हिस्सा लेकर फाग उत्सव का आनन्द लिया।  कार्यक्रम के पूर्व श्री गुरूजी एवं अतिथियों द्वारा प्रभु के श्रीचरणो में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् सुमधुर गायको द्वारा श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम को गति प्रदान की। कार्यक्रम के अंतर्गत गुरूजी के करकमलो से सामाजिक संस्था मातृशक्ति गणमान्य नागरिक, मीडिया बन्धु, लाभार्थी परिवार का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर ओम जी पंडित, राजेन्द्र सोलंकी, गुलजारीलाल त्रिवेदी, पुरालाल पोरवाल, श्रीमती उर्मिला सोनी मण्डल, ममता निगम, सुनील अग्रवाल, विजयवर्गीय ग्यारस मंडल, श्याम परिवार ग्रुप, राजकुमार यादव आदि का विशेष सहयोग रहा। फाग उत्सव का संचालन राजेश सकलेचा ने किया।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget