नागदा जं--जैन सोश्यल गु्रप द्वारा प्याऊ का शुभारंभ एवं विभिन्न मंदिरों में पानी की केन का वितरण कार्यक्रम

MP NEWS24-जैन सोश्यल गु्रप द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुड़ी पड़वा के पावन दिन पर ग्रीष्मकाल में मानवसेवा हेतु पानी की प्याऊ का शुभारंभ गु्रप सदस्यो के सहयोग किया गया।

मंचासीन अतिथि के रूप में डॉ. संजीव कुमरावत, डॉ. सुनील चौधरी, राजेश धाकड़, सुरेंद्र कांकरिया, मुकेश धोका, संजय मुरडिया एवं केन वितरण के लाभार्थी दिलीप गांधी ग्रुप अध्य्क्ष एवं सचिव के साथ उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र कांठेड़, मूर्तिपूजक संघ अध्य्क्ष हेमंत कांकरिया, दिगम्बर संघ अध्य्क्ष सुनील जैन, स्थानकवासी संघ अध्य्क्ष प्रकाश जैन साँवेरवाले उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियो का स्वागत ग्रुप के पदाधिकारियो द्वारा किया गया। ग्रुप अध्यक्ष शरद जैन एवं सचिव मनीष चपलोत द्वारा ग्रुप की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। ग्रुप के दिलीप गांधी द्वारा स्व. श्री राजेन्द्र कुमार गांधी की स्मृति में 20 पानी की केन का विभिन्न मंदिरों में वितरण किया जा रहा है। जिसके लिये ग्रुप द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर ग्रुप के सदस्य मनोज जैन,  राकेश ओरा,  दीपक गांग, राहुल चोरडिया, दीपक धाकड़, सतीश जैन, चंद्रप्रकाश जैन, सुनील सकलेचा, अमित बम, अमृत ओस्तवाल, विजय तांतेड, नीलेश चौधरी, मुकेश बोहरा, मयंक चपलोत उपस्थित थे। सचिव मनीष चपलोत ने आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष व्होरा ने दी।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget