MP NEWS24-सामाजिक नारी संगठन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शीतला माता मन्दिर जवाहर मार्ग सुबह 8 बजे संगठन की महिलाओं ने नागरिकों का तिलक लगाकर नीम व मिश्री का प्रशाद वितरित किया। महिलाओं ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दी व माता रानी के भजन गाये। संयोजक सीमा सारस्वत ने नगर में सुख शान्ति बनी रहे नगर में खुशहाली बनी रहे ऐसी कामना की गई। इस अवसर पर माया कछावा, नागेश्वरी पाल, रीतू पाण्डेय, कविता तिवारी, जयश्री पांचाल, अन्नपूर्णा शर्मा, शकुन्तला अग्रवाल, नीता पोरवाल, सरोज मकवाना, शकुन्तला मकवाना, राखी सेठीया, विद्या अग्रवाल, ममता पांचाल, मधु प्रजापत, मधु शर्मा उपस्थित थी।
Post a Comment