नागदा- भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण का दीपावली मिलन समारोह एवं सक्रिय सदस्य सम्मेलन सम्पन्न केन्द्रीय मंत्री गेहलोत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झा, प्रदेश संगठन महामंत्री भगत ने किया संबोधित


 Nagda(mpnews24)।   पाॅंच सौ वर्षो में पहली अयोध्या में ऐतिहासिक दीपावली बनाई गई, जिसमें लगभग साढ़े पांच लाख दिए लगाए गए। प्रधानमंत्री द्वारा मंदिर निर्माण की भूमिपूजन करने के बाद देशवासियों में उत्साह का माहौल व्याप्त है। हम गौरवांवित होना चाहिए के भगवान राम के जन्मस्थल पर मंदिर निर्माण देखने को मिल रहा है।

यह बात केंद्रीय सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. थावरचंद गेहलोत ने भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता दीपावली मिलन समारोह में रविवार को स्टेट हाईवें स्थित एक निजी होटल में कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 करोड़ सदस्य बनाकर विश्व के सबसे बड़े दल के रुप में उभरकर सामने आई है इसके पहले चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी में 8 करोड़ सदस्य थे, लेकिन भाजपा पहली बार 11 करोड़ सदस्य बनाकर सबसे बड़े दल के रुप में सामने आई थी, लगभग तीन वर्ष बाद दोबारा 20 प्रति सदस्य भाजपा सबसे बड़े दल के रुप में इतने कम समय में उभरकर सामने आई है। डॉ. गेहलोत ने कहा कि हम एकात्म मानववाद की विचारधारा पर काम करते है वर्ष 1951 में जन संघ की स्थापना हुई, इसके बाद जनता पार्टी और अब भाजपा के रुप में विकास के नए आयाम लिख रहे है। भाजपा में अभी तक 6 पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में मुरली मनोहर जोशी, लालकृष्ण आड़वाणी, नितिन गड़करी, राजनाथसिंह, वैकेंया नायडु और वर्तमान में अमित भाई शाह कमान संभाले है। जबकि अन्य दलों में जब तक ऊपर वाले का बुलावा नहीं आया वह अध्यक्ष बने रहते है।

भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण का दीपावली मिलन समारोह एवं सक्रिय सदस्य सम्मेलन रविवार को नागदा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन मंत्री हिदानन्द शर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, महिदपुर विधायक बहादुरसिंह चैहान उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्यायजी, डॉ. श्यामाप्रसादजी मुखर्जी, कुशाभाऊ ठाकरेजी एवं राजमाता सिंधियाजी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वागत भाषण भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला ने दिया। अतिथि परिचय जिला मंत्री राकेश यादव ने दिया। जिला सहमीडिया प्रभारी पंकज चैहान के अनुसार कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों पर बनी जिले के ई-पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री झा ने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी चलती है। अपने कार्यकर्ता भाव को जाग्रत करें। क्योंकि भाजपा परिवारवाद से नहीं परिवार भाव से कार्य करते है। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत एवं नगर निकाय के चुनाव में हर बूथ जितने का प्लान तैयार करें। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भगत ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले आमजन से घर-घर जाकर संपर्क करें। आने वाले चुनावों में प्रत्येक बूथ जीतने की योजना बनाएँ। आने वाले समस्त ग्राम पंचायत, समस्त वार्ड, समस्त नगर निकाय के चुनाव जितना है। कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ के व्हाट्सअप ग्रुप बनाएं उसमें आमजन को जोड़े। साथ ही उन ग्रुप में योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। जिससे आमजन को योजनाओं की जानकारी एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, महिदपुर विधायक बहादुरसिंह चैहान, पूर्व सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत ने भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसोदिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. तेजबहादुरसिंह चैहान, सुल्तानसिंह शेखावत, लालसिंह राणावत, किशनसिंह भटोल, सतीश मालवीय, संजय शर्मा, मुकेश पण्ड्या, मदन सांखला, शान्तिलाल धबाई, नारायण परमार, रामेश्वर अखण्ड, कान्हसिंह राठौर, डॉ. मदन चैहान, दयाराम धाकड़, कृष्णा यादव, विशाल राजोरिया, दिनेश जाटवा, गणपत डाबी, श्री मति यशोदा बैरागी मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अशोक कटारिया एवं आभार नागदा नगर मण्डल अध्यक्ष सीएम अतुल ने माना।

 




Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget