नागदा - लियो क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री तिवारी का निधन



Nagda(mpnews24)।   सामाजिक कार्यो में बढ-चढ कर हिस्सेदारी करने वाले मृदुभाषी लियो क्लब नागदा के पूर्व अध्यक्ष एवं लायन्स क्लब नागदा ग्रेटर के पूर्व सचिव संजय तिवारी का आकस्मिक निधन शनिवार की सुबह हो गया। सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगडी जिसके बाद उन्हें स्थानिय चैधरी हाॅस्पिटल ले जाया गया जहाॅं उपचार के दौरान ही उनकी दुःखद मृत्यु हो गई।

वर्तमान में देवास की एक कंपनी में कंपनी सेके्रटरी (सीएस) के पद पर कार्यरत स्व. श्री तिवारी ने लियो क्लब नागदा में सदस्य के रूप में अपनी शुरूआत की थी तथा सचिव एवं अध्यक्ष पद के दायित्व को भी निभाया। उसके बाद लायन्स क्लब नागदा में भी सचिव पद पर सेवा कार्यो को अंजाम दिया।
लियो क्लब नागदा के अध्यक्ष पद पर रहते हुए स्व. श्री तिवारी ने शहर में सर्वप्रथम युवाओं के लिए केरियर गाईडेंस सेमिनार का आयोजन किया था जिसमें देश के जाने-माने शिक्षाविद जयंतिलाल भण्डारीजी को आमंत्रित किया गया था। इसी प्रकार बस स्टेण्ड पर शासकीय विद्यालय के सामने सौन्दर्यीकरण के तहत एक चैराहे का निर्माण भी करवाया था।
स्व. तिवारी के पिता स्व. रामलालजी तिवारी ने वर्षो तक कर्मचारी राज्य बीमा हाॅस्पिटल नागदा में अपनी सेवाऐं प्रदान की। स्व. तिवारी कांग्रेस नेता अजय शर्मा के भाई एवं यश तिवारी के काका थे। दोपहर 4 बजे निवास स्थान से निकली उनकी अंतिम यात्रा में बडी संख्या में गणमान्य नागरिकगण उपस्थित हुए। उठावना सोमवार की सुबह 10 बजे रखा गया है।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget