नागदा - डॉ. चैहान का किया नगर आगमन पर स्वागत



Nagda(mpnews24)।   भारतीय जनता पार्टी उज्जैन जिला ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. तेज बहादुरसिंह चैहान को मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में सुवासरा विधानसभा के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी थी। निगार कुशलता एवं कुशल संगठन के रूप में आपने सुवासरा विधानसभा में संपूर्ण मंदसौर जिले के कार्यकर्ताओं को एकजुट कर चुनाव अभियान में लगाया और लड़ा। जिसके परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग ने लगभग 30 हजार से अधिक मतों से विजयश्री का वरण किया। श्री सिंह डंग पिछला चुनाव 300 मतों से विजय श्री हुए थे जबकि इस उपचुनाव में लगभग 100 गुना अधिक मतों से विजयश्री प्राप्त की।


श्री चैहान इसके पूर्व में उज्जैन संभाग में कई चुनावो में प्रभारी के रूप में भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री का वरण करवा चुके हैं। उज्जैन दूग्ध संघ का चुनाव डॉ. चैहान के नेतृत्व में लड़ा और विजयश्री का वरण करा। साथ ही पूर्व सांसद डॉ. सत्यनारायण जटिया, चिंतामणि मालवीय एवं अनिल फिरोजिया का चुनाव डाॅ. चैहान के नेतृत्व में लड़ा गया और विजयश्री का वरण हुआ। वर्ष 2013 नागदा-खाचरोद विधानसभा चुनाव भी श्री चैहान के प्रभारी के रूप में लड़ा गया एवं रिकॉर्ड मतों से विजय श्री का वर्णन भाजपा ने प्राप्त किया। ऐसे संगठन के कुशल संगठक और विजय प्रभारी के रूप में नागदा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जवाहर मार्ग, आर्यन टेंट हाउस पर गर्मजोशी से डॉ. चैहान का पुष्प माला एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया गया ।

स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्र के लोकप्रिय नेता लालसिंह राणावत, अशोक मालवीय, राजेंद्र अवाना, नरेंद्र कोठारी, राजेश धाकड़, रामसिंह शेखावत, राजेश गगरानी, ओम प्रकाश चैहान, संदीप व्यास, प्रकाश जैन, छोटेलाल मल्लाह, गिरधारीलाल सोनी, बद्रीलाल सोनी, राकेश जिंदल, सुभाष शर्मा, साहिल शर्मा, राधेश्याम मकवाना, जगदीश बागड़ी, अशोक शर्मा, दौलत राम प्रजापत, रमेश प्रजापत, महेंद्र उज्जैनिया, हरीश अग्रवाल, कमल शर्मा, विजय पटेल, जितेंद्र ओझा, सत्तू चैरसिया, जीवनसिंह डोडिया, रविराज राणावत, राहुल जैन, राजेंद्र जैन, मदन बागरानी, गिरीश ठाकुर, अग्निवेश पांडे, अशोक गुर्जर, आदित्य जोशी, शंकर लाल प्रजापत, आकाश संकत, दीपक मीणा, रविराजसिंह राणावत, आशुतोष डोडिया, चेतन मिमरोट, जितेनसिंह कुशवाह, राजकुमार मिमरोट आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अनिल जोशी ने दी।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget