नागदा - इंदिराजी के कार्यों का लोहा भारत देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व मानता है - विधायक गुर्जर



Nagda(mpnews24)।   देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधीजी के कार्यों का लोहा भारत देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व मानता है उन्होंने अपने कार्यों से भारत देश को विश्व पटल पर विकासशील राष्ट्र का निर्माण करने में अहम योगदान दिया था। विरोधी भी उनके प्रशंसा करते थे और शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की उपमा उन्हें दिया करते थे यह बात विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी की 103 वीं जयंति पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।

श्री गुर्जर ने कहा कि पाकिस्तान के दो टुकडे करने, बैंकों का राष्ट्रीयकरण करना, हरितक्रांति के तहत देश के किसानों को सम्पन्न बनाना, चीन को मुह तोड जवाब देना जैसे अनेक कार्यों के लिए आज हम इंदिरा जी को स्मरण करते है। 1971 में हुए चुनावों में कांग्रेस की पराजय होने के बाद इंदिरा जी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पुरे देश में और अधिक शक्तिशाली संगठन बनकर स्थापित हुई थी। आज हम इंदिरा जी के नेतृत्व को याद कर तन, मन, धन से कांग्रेस को स्थापित करने का प्रण ले।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, सरनामसिंह चैहान, हरहंगी तिवारी, साबीर पटेल, बन्टु जी नाईन, कमलेश चावण्ड, मोहम्मद रंगरेज, आशाराम चैहान आदि ने सम्बोधित किया।

इस अवसर पर विशाल गुर्जर, नरेन्द्र पटेल, सुरेन्द्रसिंह मोकडी, अमित राठौड, राजु लाला, फखरू खान, अफसर मेव, कैलाश राठौर, भूपेन्द्र टटावत, उमराव गुर्जर, असलम खान, मनोहर गुर्जर आदि उपस्थित थे।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget