नागदा - मन में सद्भाव का दिप जलाये - साध्वी हेमलता



Nagda(mpnews24)।   बुधवार को सूरज सेठ मांगलिक परिसर में जन्मेजय जागरण मंच का दिपावली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत मीसाबंदी हनुमान प्रसाद शर्मा, गंगाराम गुर्जर, गुलाबराव वाघमारे, रमेश चैधरी, पूर्व विधायक लालसिंह राणावत एवं वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सनोलिया द्वारा प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्ज्वलीत कर की। स्वागत भाषण संस्था संरक्षक डॉ. तेजबहादुरसिंह चैहान ने दिया। कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्धजन ने कार्यक्रम में दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व विधाक दिलीपसिंह शेखावत, पूर्व नपाध्यक्ष अशोक मालवीय, राजेन्द्र अवाना, विमला चैहान, राजेश धाकड़, संदीप व्यास, रामसिंह शेखावत, मनोज राठी, श्रीमती साधना जैन, बबीता रघुवंशी, सीएसपी मनोज रत्नाकर एवं कई प्रमुखजनों, समाजजन, पत्रकार बंधु ने शुभकामनाएं प्रेषित की।


कार्यक्रम की मुख्य वक्ता साध्वी हेमलता दीदी सरकार ने इस दीपावली मन में सद्भाव का दीप जलाने की बात कही। साथ ही दीदी ने महिला सुरक्षा के साथ, सनातन धर्म की जुड़ी बातों पर प्रकाश डाला। साध्वी हेमलताजी द्वारा मध्यप्रदेश प्रदेश की भाजपा सरकार के लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि इस तरह के फैसले से समाज की सुरक्षा और मजबूत प्रदान करती है। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र कोठारी एवं कार्यक्रम का आभार राजेश गगरानी ने माना।

कार्यक्रम में समिति के जितेन्द्र ओझा, छोटेलाल मल्लाह, ओमप्रकाश चैहान, अनिल जोशी, जितेन्द्र कुशवाह, राजेन्द्र जैन, श्रीराम शर्मा, आदित्य जोशी, सुनील जैन, यशपाल कुशवाह, सुनील उपाध्याय, प्रेम राजावत, अशोक शर्मा, मनोज सोनी, जगदीश बागडी, हरीश अग्रवाल, कमल शर्मा, जितेन्द्र वत्स, साहिल शर्मा, गोलू यादव, त्रिलोक प्रजापत, गिरधारीलाल सोनी, सावनसिंह, गोपाल सोलंकी, हार्दिक बैंस, अमित प्रजापत, सचिन कोठारी, रविन्द्र राणावत, चेतन राठौर, नितिन कोठारी आदि सदस्य मौजूद थे।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget