नागदा - श्री बोहरा का स्वप्न हुआ साकार, शांतिनाथ जीनालय के कार्यालय का हुआ लोकार्पण



Nagda(mpnews24)।   पुण्य सम्राट प.पु. सुविशाल गच्छाधिपति श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरिश्वरजी महाराजा के दिव्य आशीर्वाद व वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरिश्वरजी व आचार्य श्रीमद् जयरत्न सूरिश्वरजी के आशीर्वाद से श्री राजेन्द्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर, श्री शांतिनाथ जिनालय में नव निर्मित कार्य व ऑफिस पर वासक्षेप साध्वी श्री अविचल दृष्टा श्रीजी की शिष्या साध्वी श्री मैत्रीकला श्रीजी एवं साध्वी श्री निरंजनकला श्री की पावनतम निश्रा में शुभ मुहूर्त शनिवार को सुबह 8 बजे किया गया।

श्री शान्तीनाथ जिनालय के भूमिदान दाता स्व. बाबुलाल हुक्मीचन्द बोहरा ने अपने अध्यक्ष कार्यकाल मे जिनालय का निर्माण व प्रतिष्ठा गुरूदेव के आशीर्वाद से सम्पन्न कराई थी। जिनालय ट्रस्ट का आफिस का कार्य शेष रह गया था जिसका कार्य संपन्न होकर शुभ मुर्हुर्त किया गया। जीनालय का कार्यालय प्रारंभ होने के साथ ही स्व. श्री बोहरा का स्वप्न भी साकार हो गया।

कार्यक्रम मे सुबह साध्वीश्रीजी का आगमन श्रीसंघ के साथ हुआ, विधिकारक हेमन्त कांकरिया द्वारा विधी विधान से मुहूर्त सम्पन्न कराया मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ नागदा के अध्यक्ष विरेन्द्र सकलेचा व ट्रस्टीगण ने कार्यालय का फीता काटा। श्री राजेन्द्र सूरि जैन ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष ब्रजेश बोहरा ने उपस्थित जन समुदाय का आभार माना। इस मौके पर ट्रस्ट सचिव दिनेश चोरडिया कोषाध्यक्ष निलेश पगारिया, वरिष्ठ ट्रस्टी भंवरलाल बोहरा, सुभाष गेलडा, राजकुमार भारतीय, मुकेश बोहरा, मनोज वागरेचा, सुरेश नाहटा, दिलीप गादियाआदि ट्रस्टीगण उपस्तिथ थे। प्रभावना का लाभ ट्रस्टीगण ने लिया।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget