नागदा - स्व. केलकर को दी श्रद्धांजली



Nagda(mpnews24)।   आर्य गार्डन के नवनिर्मित विशाल सभागृह में भारतीय किसान संघ तहसील सभा द्वारा ताराचन्द तंवर (जिला संघ संचालक) की अध्यक्षता में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व संभागीय संघ संचालक व वरिष्ठ प्रचारक स्व. श्री प्रभाकर केलकर की स्मृति में शोक सभा व श्रद्धांजली समर्पित समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


श्रद्धांजली समारोह का शुभारम्भ कृषकों के आराध्य देव भगवान बलरामजी के चित्र पर माल्यार्पण कर व धूप बत्ती लगा कर किया। श्री प्रभाकर के जीवन के कृतित्व, व्यक्तित्व पर पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, दिलीपसिंह शेखावत, हनुमानप्रसाद शर्मा, डॉ. तेजबहादुरसिंह चैहान, सीएम अतुल, अशोक मालवीय (पूर्व नपा अध्यक्ष), साहित्यकार डॉ. पं. लक्ष्मीनारायण सत्यार्थी, दयाराम धाकड़ खाचरौद, उदयसिंह आंजना (अमलावदिया), श्रीमती उर्मिलासिंह डोडिया (तह. महिला संयोजिक किसान संघ), पटेल नागूसिंह आंजना (बनवाड़ा), राजाराम सेकवाड़िया (सेदरी) श्याम पहलवान (खाचरौद), विजय पार्षद (पाड़ल्या कला), सुनील व्यास (अभा विद्यार्थी परिषद), चन्द्रभानसिंह नरूका, परमानन्द धाकड़ आदि ने उन्हें याद कर उनके साथ बिताए क्षणों व अंचल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक किये गये कार्यो को यादकर विचार  रखे।

इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक पटेल रामसिंह आर्य, कोषाध्यक्ष जगदीश पांचाल, रामचन्द्र सोलंकी, मांगीलाल आंजना (अमलावदिया), प्रकाश (बनबनी), रामरतन, सेवाराम चैधरी, अजय कुशवाह सहित बड़ी संख्या में किसान संघ के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे। उपस्थित महानुभावो ने प्रभाकर केलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। डॉ. पं. लक्ष्मीनारायण सत्यार्थी द्वारा दो मिनट का मौन रखा शान्तिपाठ के साथ श्रद्धांजली समारोह सम्पन्न हुआ। संचालन नागेश्वर शर्मा ने किया अन्त में आभार तहसील अध्यक्ष यशवन्त आर्य ने माना। जानकारी आर्यन आर्य ने दी।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget