नागदा - सर्वब्राह्मण महासभा व श्रीजी अस्पताल ने श्रीराम मंदिर निर्माण हेतू 1 लाख की राशि दी



Nagda(mpnews24)।   सर्वब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉ. अनिल दुबे के नेतृत्व में शनिवार को श्रीजी अस्पताल परिसर में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु सर्वब्राह्मण महासभा (समग्र ब्राह्मण समाज कल्याण समिति) एवं श्रीजी अस्पताल की और से 1 लाख रुपये की राशि दान की गयी। इस उपलक्ष्य में महासभा सदस्यों द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के विभाग संचालक बलराज भट्ट, पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, लालसिंह राणावत, पूर्व नपाध्यक्ष अशोक मालवीय, मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, दयाराम धाकड़ को उक्त राशि का चेक सुपुर्द किया। सर्वब्राह्मण महासभा अध्यक्ष डॉ. दुबे, सचिव सुन्दर लाल जोशी, विजय व्यास, प्रफुल्ल कुमार शर्मा, कृष्णचन्द्र पुरोहित, भरत पण्ड्या, राजेश तिवारी, रमेशचंद्र नागर, प्रदीप व्यास, निलेश मेहता आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करना हमारा परम सौभाग्य है। जानकारी सुन्दर लाल जोशी सूरज ने दी।

Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget