नागदा- भाजपा युवा मोर्चा ने मनाई सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती



 Nagda(mpnews24)।  भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वी जयंती भाजपा कार्यालय पर शनिवार को उनके पराक्रम को याद करते हुए पराक्रम दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी नागदा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल मौजूद थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा किए गए कार्यो को शब्दों में बयां नही किया जा सकता है, उनकी उपलब्धियों के बारे बताना सूरज को रोशनी दिखाने के बराबर है। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि आजादी के पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा दिलो की धड़कन हुआ करते थे। मंडल महामंत्री साहिल शर्मा ने भी नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर हरिकिशन लोहरवार, चेतन मिमरोट, महेंद्र उचेनिया ,अंकुर साहनी, मिलन चैरसिया ,सुभम चैरसिया ,विनय गुर्जर, विकास वर्मा, राहुल पोरवाल राही, नीलेश प्रजापत, राकेश सोलंकी, रूपम ठाकुर, रितिक मेहरा, विजयसिंह राठौड़, शुभमसिंह तंवर, जितेन्द्र मेवाती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन आदित्य रघुवंशी ने किया व आभार राहुल गढ़वाल ने माना।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget