नागदा - संबल योजना की राशि 19 जनवरी को खातों में पहुॅंचेगी



Nagda(mpnews24)।   नागदा-खाचरौद नगर पालिका तथा जनपद पंचायत खाचरौद के कुल 99 हितग्राहियों की लम्बित पडी संबल योजना की कुल 220 लाख रूपये की अनुग्रह राशी का भुगतान 19 जनवरी को दोपहर 3 बजे  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान द्वारा ई-पेमेंट के माध्यम से जारी की जायेगी।


उक्त जानकारी देते हुए विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने बताया कि नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षैत्र की दोनों नगर पालिकाओं तथा जनपद पंचायत खाचरौद के अन्तर्गत आने वाले समस्त ग्रामों के 99 हितग्राही जिनकी संबल योजना के अन्तर्गत अनुग्रह राशी लम्बित पडी हुई थी उसका भुगतान 19 जनवरी दोपहर 3 बजे किया जायेगा।


श्री गुर्जर ने बताया कि नगर पालिका नागदा में 08 हितग्राहीयों नुरजहां बी, बिल्लुजी, लेखराम, रमेश सेन, असगर अली, मोहनलाल, आशिक हुसैन, संतोष बाई को 2 लाख रूपये के मान से कुल 16 लाख रूपये की राशी का भुगतान किया जायेगा। इसी प्रकार नगर पालिका खाचरौद में 6 हितग्राहियों अबरार खान, कन्हैयालाल मण्डावलिया, शाकीर अली, वाहिद खान, शांतिबाई, रामीबाई सागीत्रा को 2 लाख रूपये के मान से 12 लाख रूपये की राशी का भुगतान किया जायेगा।


वहीं जनपद पंचायत खाचरौद अन्तर्गत आने वाले ग्रामों के 74 हितग्राहियों कंचनबाई झिरन्या खाचरौद, रेखाबाई रतन्याखेडी, संगीताबाई रतन्याखेडी, धापुबाई अमलावदिया, अवंतीदास अमलावदिया, वरदीबाई दिवेल, चन्द्रनाथ झिरमिरा, सुगनबाई नंदवासला, तुलसीबाई अर्जला, दुर्गाबाई अटलावदा, दुर्गाबाई सेदरी, दुर्गाबाई कंचनखेडी, अवंताबाई टुटियाखेडी, रूपाबाई कुम्हारवाडी, भाग्याबाई बरथुन, कैलाश दल्लाहेडा, नंदीबाई झिरमिरा, लीलाबाई बनवाडा, लीलाबाई चांपानेर, जावेद रूपेटा, तेजीबाई भाटखेडी, शंकर डाबरी, दयाराम आलोट जागीर, रूकमाबाई रामाबालोदा, रजिया बी डोडिया, अवंतीबाई भाटखेडी, मिथुन करोंदिया, संगीताबाई नायन, दिलीप राठौर खेडावदा, कैलाश भीकमपुर, ललिताबाई भैंसोला, भुलीबाई फर्नाखेडी, शांतिबाई मडावदा, शारदा बाई निम्बोदिया खुर्द, पार्वती मोकडी, मांगीबाई मोकडी, भंवरसिंह गोठडा, भंवरबाई झिरमिरा, कमलाबाई नरसिंहगड, विष्णुबाई भीलसुडा, बलराम रूनखेडा, मेहरबानसिंह बंजारी, अर्जुन सुरेल, कंचनबाई कमठाना, मुरलीदास परमारखेडी, राजुबाई पानवासा, भुलीबाई बेडावन, आरती अर्जला, हिराबाई बंजारी, लालुनाथ पानवासा, दिनेश अरोलिया जस्सा, रंभाबाई बेडावन, श्यामुबाई पिपलोदा सागोती माता, रेखाबाई सिमरोल, रूख्माबाई रोहलकलां, अनिल सुरजाखेडी, विष्णुबाई बुरानाबाद, पप्पुलाल लुसडावन, मुकेश टुटियाखेडी, शारदाबाई भुंवासा, श्यामुबाई पचलासी, कृष्णदास बुरानाबाद, मोहनलाल सेदरी, रूगनाथ मालीखेडी, भगवंताबाई निम्बोदिया खुर्द, रामकन्याबाई निम्बोदिया कलां, मोहनलाल निम्बोदिया कलां, सोनाबाई आक्याकोली, अन्नु हताई, जशोदाबाई नरसिंहगढ, प्रकाशबाई झिरन्या उन्हैल, शांतिबाई गोठडा, छिपाबाई लसुडिया खेमा, शिवनारायण अजीमाबाद पारदी कुल 74 हितग्राहियों को 2-2 लाख रूपये के मान से 148 लाख का भुगतान किया जायेगा तथा ममताबाई दल्लाहेडा, चिंताबाई आक्याकोली, सीताबाई भीलसुडा, गायत्री उमरना, नंदु बेहलोला, मानकुंवर भैंसोला, अनिताबाई पासलौद, सोरमबाई बिरियाखेडी, सुशीलाबाई लुसडावन, मायाराम कुण्डला, शांतिबाई रामाबालोदा कुल 11 हितग्राहियों को 4-4 लाख रूपये के मान से 44 लाख रूपये की राशी उनके खातों में डाली जायेगी।

Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget