नागदा - फाग उत्सव में सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने श्रद्धांजलि देकर देश भक्ति के गीत दोहराए



Nagda(mpnews24)।  शनिवार को सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा होली फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्ष निर्मला रावल के निवास पर आयोजित फाग उत्सव में महिलाएं एकत्रित हुई। जहां  सर्वप्रथम भगवान श्रीनाथजी की पूजन व दीप प्रज्ज्वलन कर राष्ट्रीय सेवा में अमर शहीद व नागदा के सच्चे सपूत वीर कुंवर बादलसिंह को श्रृद्वांजली देकर राष्ट्र गान किया। फाग उत्सव में एक दूजे को गुलाल लगाकर फागुन व देश भक्ति के गीत गाये।  सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल की निर्मला रावल माया शर्मा चंद्रकांता शर्मा वर्षा मेहता लता शर्मा तारा शर्मा जय श्री शर्मा पुष्पा उपाध्याय दुर्गा पंड्या शुकराना त्रिपाठी नलिनी शुक्ला शोभा जी त्रिवेदी आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget