नागदा - श्रीमती पाण्डे, जवेरिया एवं शर्मा का किया सम्मान
Nagda(mpnews24)। विगत दिनों राष्ट्रीय गौरव महिला सशक्तिकरण पुरूस्कार 2021 के तहत देवास में आयोजित अलंकरण समारोह में नवकार भाईजी ग्रुप की संयोजक श्रीमती जया पाण्डे, आशा जवेरिया, एवं सचिव विनिता शर्मा का उत्तम सेवाकार्य हेतु उक्त संस्था द्वारा सम्मान किया गया। उपरोक्त सम्मान प्राप्त करने पर नवकार भाईजी ग्रुप द्वारा अध्यक्ष श्रीमती रिंकू शर्मा के निवास स्थान पर गुरूवार को स्वागत समारोह रखा गया। जिसमें श्रीमती पाण्डे, श्रीमती जवेरिया एवं श्रीमती शर्मा कों उत्तम सेवाकार्य के लिये सम्मानित होने पर पुष्पमाला से सम्मान किया गया एवं बधाई-शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. स्वाति राठौर, श्रीमती मंजु पोरवाल, पिंकी पोरवाल, अमृता पोरवाल उपस्थित थे। उक्त जानकारी शुभम आदर्श ने दी।
Post a Comment