श्री चैपडा ने कहा कि वैसे भी प्रतिमाओं को स्थापित होने में इतना विलम्ब हो गया है और अधिक समय तक महपुरूषो की प्रतिमाओ को आवरण में रखना उचित नही है। उच्चत्तम न्यायालय के आदेश चलते भाजपा नेता अनावरण कार्यक्रम से बचना चाहते है, इसलिये नई परिषद के पाले में गेन्द फेक दी है। सम्भावना के विपरीत भाजपा की परिषद नहीं बनती है तो भाजपा नेता कैसे अनावरण करेंगे ?
उच्चत्तम न्यायालय के आदेशो के चलते नागदा नगर के नेता अगर अनावरण करने मे कठिनाई महसूस कर रहे हो तो महापुरूषो की प्रतिमा का अनावरण नगर के समस्त समाजजनो के साथ मिलकर नगर के नागरिकगण करने को तैयार है। यदि भाजपा नेता आचार संहिता के पहले कोई कार्यक्रम कर सकते हो तो घोषणा करे। आचार संहिता के बाद होने वाले अनावरण कार्यक्रम का अधिकार चुनी हुई परिषद और पार्षदो का होगा।
Post a Comment