नागदा - महाशिवरात्रि पर्व पर जगमग रोशनी से नहाया इच्छापूर्ण महादेव मंदिर शिव की जटा से प्रवाहित हो रही मां गंगा के होंगे अद्भुत दर्शन



Nagda(mpnews24)।  प्रकाश नगर स्थित गली नंबर 4 में इच्छापूर्ण महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर महादेव मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। फूलों से मंदिर को सजाया गया। मंदिर पर 1 दिन पूर्व पर्व को लेकर तैयारियां अपनी चरम सीमा पर है। महाशिवरात्रि पर्व पर दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना बना रहेगा। पर्व को लेकर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहेगा। कई धार्मिक आयोजन भी संपन्न करवाए जाएंगे। महादेव का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा, षोडोपचार विधि से पूजन संपन्न करवाया जाएगा, शिव का पंचाभिषेक भी करवाया जाएगा। शाम को महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा, तत्पश्चात महा प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

मंदिर की छत पर विराजित है 11 फीट की शिव प्रतिमा
ज्ञात रहे इच्छापूर्ण महादेव मंदिर पर नवंबर माह की पूर्णिमा पर माता पिता की स्मृति में जाट परिवार द्वारा आकर्षक 11 फीट की समाधिस्थ शिव प्रतिमा स्थापित की गई थी, शिव की जटा से बहती हुई गंगा आकर्षण का केंद्र बनी हुई रहती है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर आकर्षक विद्युत रोशनी में नहाया हुआ है। विद्युत रोशनी में प्रतिमा से निकलती गंगा की धारा प्रतिमा को और अधिक आकर्षक रूप प्रदान करती है। इस अवसर पर क्षेत्र के रहवासियों के साथ श्रद्धालुजन भी उपस्थित रहेंगे। मंदिर समिति ने अधिक से अधिक दर्शन लाभ लेकर पर्व में उपस्थित रहने का सभी से निवेदन किया है।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget