नागदा - पंकज मारू एक्सीलेंस फॉर सोशल सर्विस के राष्ट्रीय पुरुस्कार हेतु चयनित ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम द्वारा 3 अप्रेल को दिल्ली में होंगे सम्मानित



Nagda(mpnews24)।  लायंस ऑफ नागदा की स्थाई परियोजना और दिव्यांगजनों के सम्पूर्ण पुनर्वास हेतु कार्यरत देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था के पुरूस्कार से सम्मानित संस्था स्नेह के संस्थापक पंकज मारू का चयन एक्सीलेंस फॉर सोशल सर्विस के राष्ट्रीय पुरूस्कार हेतु किया गया है।

स्नेह के सचिव विनयराज शर्मा ने बताया कि ग्लोबल इण्डिया बिजनेस फोरम द्वारा हर वर्ष उद्योग एवं बिजनेस के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाले उद्योगपतियों और व्यवसाइयों के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने हेतु यह राष्ट्रीय पुरूस्कार दिया जाता है। ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम से देश के नब्बे हजार से अधिक उद्योग घरानों एवं व्यवसायी के साथ आस्ट्रेलिया, इटली, कनाडा, चीन, स्वीटजरलेंड, सहित 90 देशों के दूतावास भी जुड़े है। 3 अप्रैल शनिवार को दिल्ली के कोंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में होने वाले समारोह में मारू को यह पुरूस्कार जिम्बाब्वे, माल्टा, त्रिनिदाद एवं टोबेगो, नाइजीरिया, इंडोनेशिया सहित अनेक देशो के राजदूतों के आतिथ्य में दिया जावेगा।

मारू की इस उपलब्द्धि पर गोविन्द मोहता, अशोक बिसानी, झमक राठी, महेश पंजाबी, निर्मल जैन, पंकज पावेचा, विजय पोरवाल, रवि कांठेड, सुरेब्द्रसिंह चैहान, राजेश मोहता, अजय गरवाल, अजय पोरवाल, नैना क्रिश्चयन, हर्षल धाकड़, सलीम खान, हरीश तिवारी, कमलेश जायसवाल, चन्द्रशेखर जैन, बोंबी बंसल, रमेशचन्द्र केरवार, शरद जैन, मनीष चपलोत, सुरेन्द्र कांकरिया, कमल जैन सहारा, राजेश सकलेचा, मुकेश धोका, राजेश गेलडा आदि ने बधाईया प्रेषित की है।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget