नागदा - क्षत्रिय महासभा पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को सेनेटाईजर एवं मास्क प्रदान किए



NAgda(mpnews24)।  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह डोडिया के जन्मदिवस को महासभा के पदाधिकारियों द्वारा सेवा कार्य करके मनाया। महासभा की वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती हेमलता तोमर के सानिध्य में महासभा पदाधिकारियों ने बिरलाग्राम थाने पर पहुॅंच कर प्रभारी हेमंतसिंह जादौर के मार्गदर्शन में थाने पर अपनी सेवाऐं दे रहे पुलिस जवानों एवं निःस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को सेनेटाईजर और मास्क प्रदान किए। वहीं मंडी थाने पर भी थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में थाने के समस्त स्टाफ एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को भी उक्त सामग्री प्रदान की गई।

सुरक्षा समिति के पदाधिकारी निःस्वार्थ कर रहे सेवा
गौरतलब है कि कोरोना बिमारी के पहले दौर में नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने महामारी की रोकथाम हेतु पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया था। वर्तमान में भी सुरक्षा समिति के सदस्य अपनी निःस्वार्थ सेवाऐं प्रदान कर रहे है। समिति सदस्यों में प्रमुख रूप से रवि कछावा  (बिरलाग्राम थाना संयोजक), राहुल प्रजापत (बिरलाग्राम थाना सहसंयोजक), कन्हैयालाल धुरियां, चेतन शाक्य, तुषार पाटिल, राहुल कछावा, प्रदीप राठौर, सुमित कहार, नितिन खंडेलवाल, विकास बघाड़ा, वेदांश चैधरी, मयूर डामोर, आनंद डामोर, विकास गौड़, घनश्याम तंवर, सुरेश सिसोदिया, अनिल मालवीय आदि शामिल हैं।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget