नागदा - जैन समाज को बदनाम करने वाले संगठन पर प्रतिबंध हेतु राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन अनूप मंडल की गतिविधियांे पर स्थाई रोक लगाने की मांग



Nagda(mpnews24)।  राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र एवं उत्तरप्रदेश में संचालित समाजिक संगठन अनूप मंडल द्वारा जैन धर्म एवं उनके अनुयायियों के खिलाफ निरंतर दुष्प्रचार किया जा रहा है। मंडल महंत अपने अनुयायी को उपदेश दे रहे है कि इस दुनिया में जैन धर्म के अनुयायों ने राक्षसी शक्ति और काला जादू का उपयोग कर स्वाइन फलू, एड्स, मलेरिया, टाईफाइट जैसी बीमारी बनाई है। वर्तमान में वैश्विक कोरोना महामारी जैन समाज से आई है। मंडल मुखिया मंहत मुकनराम का कहना है कि जैन समाज अपनी राक्षसी गतिविधियांे का संचालन बरमूडा ट्राएंगल के 1000 फीट नीचे से संचालित करता है। उक्त दुष्प्रचार पर स्थाई रूप से रोक लगाने हेतु शनिवार सुबह स्थानीय सर्किट हाउस पर नवकार कपल गु्रप द्वारा राष्ट्रपति के नाम एसडीएम आशुतोष गोस्वामी को ज्ञापन सौपा गया।
नवकार कपल गु्रप अध्यक्ष डाॅ. विपिन वागरेचा ने बताया कि गु्रप द्वारा ज्ञापन के माध्यम निवेदन किया कि अनूप मंडल जैसी अराजक संस्था और इनके अनुयायी द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘‘जगत हिगकारणी‘‘ पर पूर्ण रूप से रोक लगाए जाए। अनूप मंडल के मुखिया महंत मुकनराम पर जैन धर्म के विरूध फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी देने के लिए सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। साथ ही हमारे समाज की धरोहर जैन साधू साध्वी भंगवातों को विहार के दौरान पूर्ण रूप से पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की करे। ज्ञापन सौपते समय कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए संस्थापक अध्यक्ष राजेश सकलेचा, संरक्षक राजेश धाकड़ एवं शरद जैन उपस्थित थे।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget