नागदा - नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कमल जोशी का नगर आगमन पर स्वागत किया



Nagda(mpnews24)।  सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज तराना स्थित समाज की धर्मशाला के अध्य्क्ष पद पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. कमल जोशी का मनोनयन हुआ। सोमवार को नागदा आगमन पर नगर के सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज के अखिल भारतीय महिला महासभा जिला अध्यक्ष निर्मला रावल द्वारा उनके निवास पर डॉ. जोशी का स्वागत किया गया। डॉ. जोशी भाजपा तराना मंडल के महामंत्री भी है। डॉ. विनोद रावल ने साफा बांधकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर चंद्रनारायण शर्मा, सतीश जोशी, लक्ष्मी जोशी, डॉ. रमेश रावल, निर्मला रावल, डॉ. विनोद रावल, सीमा पण्ड्या, सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण युवा संगठन अध्यक्ष निलेश मेहता व उपस्थितजन ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत कर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। जानकारी अ.भा.औदीच्य महासभा महिला जिला मीडिया प्रभारी वर्षा मेहता ने दी।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget