नागदा - नियमित व्यायाम से शरीर स्वस्थ्य होता ही है मन एवं मस्तिष्क भी तेज होकर विचार भी अच्छे आते हैं - केन्द्रीय मंत्री डॉ. गेहलोत शीतलानंद व्यायामशाला में 10 लाख की लागत से होने वाले कार्य का किया भूमिपूजन



Nagda(mpnews24) । भारतीय संस्कृति में व्यायाम का अधिक महत्व है। कोरोना महामारी ने यह बता दिया है कि यह स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक है। नियमित व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है और मन मस्तिष्क भी तेज होता है साथ ही मन में विचार भी अच्छे आते है। केन्द्र व राज्य सरकार ने व्यायाम व खेल के लिए कई विकास किए है। यह बात शीतलानंद व्यायाम शाला में 10 लाख की लागत से बनने वाले भवन निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. थावरचन्द गेहलोत ने कही। आयोजन दशहरा मैदान स्थित शीतलानंद व्यायाम शाला पर रविवार सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ।

मंत्री डॉ. गेहलोत ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की व्यायाम शालाओं का विकास करना है। व्यायामशाला के विकास होने से युवाओं का भी विकास होगा। शीतलानंद व्यायाम शाला शहर की सबसे पुरानी व्यायाम शाला है और इस व्यायामशाला के पहलवानों ने कई हैरत अंगेज करतब दिखाए है। उन्होंने कहा कि वह स्वय इस व्यायामशाला में आते थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यायामशाला के अध्यक्ष एवं मैनेजिग ट्रस्टी बालेश्वर दयाल जायसवाल ने व्यायामशाला के इतिहास पर प्रकाश डाला और केंद्रीय मंत्री डॉ. गेहलोत का आभार मानते हुए व्यायाम शाला को आधुनिक बनाने कि मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री गेहलोत ने शीतलानंद व विकट हनुमान व्यायामशाला के लिए 10-10 लाख रूपए देने की घोषणा की।

समारोह को पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व असंगठित कामगार बोर्ड के अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, तेज बहादुरसिंह चौहान, व्यायामशाला के ट्रस्टी कृष्णकांत जायसवाल, विजय पोरवाल, व्यायाम शाला के संयोजक रविंद्रसिंह रघुवंशी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष गोपाल यादव भी मंचासीन थे।

कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों ने हनुमानजी की प्रतिमा व व्यामशाला के दिवगंत गुरु इंद्रर बैरागी, उस्ताद हरिओम पहलवान की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। संचालन सज्जनसिंह शेखावत ने किया। आभार व्यायाम शाला के संचालक रघुवंशी ने माना। एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, सीएसपी  मनोज रत्नाकर, नपा सीएमओ भविष्य कुमार खोबरागडे इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे।

इन्होंने किया स्वागत
अतिथियों का स्वागत हिंदु जागरण मंच के प्रांत उपाध्यक्ष भेरूलाल टाक, पूर्व मालवा केसरी गणेश पहलवान, पवन पुत्र व्यायामशाला के उस्ताद किशन काकाजी, शंभू पहलवान, शिवा पहलवान, शीतलानंद व्यायाम शाला के मांगूसिंह यादव पहलवान, रमेश पहलवान, जग्गा पहलवान, जीवनसिंह ठाकुर, विशाल रघुवंशी, रोहित शर्मा, विरेंद्रसिंह रघुवंशी, मनोज मावर, निलेश रघुवंशी, मंगल कछावा, विक्की ठाकुर, विकट हनुमान व्यायाम शाला के मुकेश प्रजापत पहवान, कैलाश सनोलिया, विजय रघुवंशी, विहिप के अजय जाटवा, राकू चौधरीे आदि ने किया। समारोह में भाजपा नेता ओपी गेहलोत, गोवर्धन यादव, जगदीश मेहता, नरेंद्र राठी, गोलू यादव आदि मौजूद थे।
Ετικέτες

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget