Nagda(mpnews24)। प्रकाश नगर निवासी समाज रत्न सुरेश लोढा का 20 जुलाई मंगलवार रात 8.30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। मामाजी के नाम से मशूहर 72 वर्षीय श्री लोढ़ा नागदा जैन श्रीसंघ एवं कई ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारी थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 11 बजे स्थानीय मुक्तिधाम पर उनके पुत्रों द्वारा किया गया। मुक्तिधाम पर आयोजित श्रद्धाजंली सभा को सुरेन्द्र कांकरिया, प्रकाश जैन सांवेरवाला, शरद जैन, अभय चौपड़ा, राजेश धाकड़, डॉ. विपिन वागरेचा, पत्रकार भैरूलाल टांक, मनोज वागरेचा, सुरेश नाहटा, कमल जैन सहारा, श्रैणिक बम, गौरव जैन विधिकारक, राजेन्द्र दलाल, महेन्द्र राठौर, आनंद पोरवाल, सुरेन्द्र ओसतवाल, राजेन्द्रसूरी, यशंवत खण्डेलवाल, अरविन्द ओसतवाल, आदि ने संबोधित कर श्री लोढा द्वारा किये गए सामाजिक कार्यो का वर्णन किया गया।
Post a Comment