नगदा जं.-स्वतंत्रता दिवस पर जगज-जगह फहराया जाएगा आन-बान-शान का प्रतिक तिरंगा

MP NEWS24- देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस रविवार को नगर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस वर्ष शैक्षणिक संस्थाओं में अवकाश होने के कारण यहॉं विद्यालय स्टाफ द्वारा ध्वजारोहण किया जाऐगा। शहर के सभी शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालयों पर भी पुरी शान से तिरंगा फहराया जाएगा। बिरलाग्राम स्थित प्रमुख उद्योग में अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर सलामी दी जाएगी। श्रमिक प्रतिनिधि अपने कार्यालयों पर ध्वजारेाहण करेंगे। बिरलाग्राम औद्योगिक बस्ती में इंटक कार्यालय के अलावा विभिन्न संस्थाओं द्वारा तिरंगा फहराकर सलामी दी जाऐगी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय अस्पताल, नगर पालिका, न्यायालय परिसर, तहसील कार्यालय व अन्य कार्यालयों पर भी विद्युत सज्जा की गई है।

औद्योगिक संस्थानों में भी मनाई जाएगी स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ

नगर के प्रमुख ग्रेसिम उद्योग संस्थान का ध्वजारोहण कार्यक्रम ईकाई द्वारा संचालित तीन स्कूलों आदित्य बिरला हायर सेकेण्डरी, आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल एवं आदित्य बिरला सिनियर सेकेण्डरी स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाऐगा। यहॉं ग्रेसिम के वरिष्ठ अध्यक्ष के सुरेश राष्ट्रीय ध्वज फहराऐंगे। लैंक्सेस उद्योग में संस्थान प्रमुख संजयसिंह तिरंगा फहराऐंगे वहीं गुलब्रेन्डसन उद्योग में इकाई प्रमुख राजीव पाठक ध्वजारोहण करेंगे। नागदा केमिकल में अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा, स्वास्तिक केमिकल में सुयोग यादव द्वारा ध्वजारोहण किया जावेगा।

शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालयों पर भी होगा ध्वजारोहण

न्यायालय परिसर, अनुविभागीय कार्यालय, नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस थाना नागदा एवं बिरलाग्राम, रेल्वे स्टेशन परिसर, कृषि उपज मण्डी, नगर पालिका परिषद, नागदा, भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय, सिविल हॉस्पिटल, शासकीय महाविद्यालय, प्रमुख राष्ट्रीय बैंक संस्थानों, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, बैंक अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी आदि स्थानों पर भी इस वर्ष सामान्य रूप से ही ध्वजारोहण किया जाएगा।

राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं के कार्यक्रम प्रमुख चौराहों पर होंगे आयोजित

आजाद चौक पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सुबह आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिलीपसिंह गुर्जर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध स्वामी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। श्री गुर्जर यहॉं ध्वजारोहण करेंगे पार्टी के पार्षद, कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर भाजपा मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पार्षद शामिल होंगे। यहॉं भी देश की आन-बान-शान तिरंगा पुरे सम्मान के साथ फहराया जाएगा।

शिक्षण संस्थाओं में भी होगा झण्डावंदन

नगर की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं शेषशायी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, मदर मेरी स्कूल, वर्धमान कॉन्वेंट विद्यालय, कमला विद्या मंदिर, मदर टेरेसा हायर सेकेण्डरी स्कूल में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जावेगी।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget