नागदा जं. वर्षीतप आराधिका कु. तनिषा सकलेचा अब सिद्धीतप की ओर अग्रसर

 

MP NEWS 24  वर्षीतप आराधिका कु. तनिषा सकलेचा अब सिद्धीतप तपस्या की ओर अग्रसर हो रही है। यह तपस्या पार्श्वप्रधान पाठशाला में चातुर्मास हेतु विराजित श्री मुनिराज चन्द्रयशविजयजी आदि ठाणा एवं महावीर भवन स्थानक में विराजित साध्वी श्री पुण्यशिलाजी एवं साध्वी श्री अनुपमशिलाजी आदि ठाणा 7 की प्रेरणा से कु. सकलेचा सिद्धीतप की तपस्या के पथ पर आगे बढ़ रही है।

वर्ष 2018 में कु. सकलेचा द्वारा 9 उपवास की तपस्या कर चुकी है इसके पूर्व 2019 एवं 2020 में वर्षीतप की आराधना भी कर चुकी है तथा सिद्धीतप की ओर अग्रसर है। यह तप 44 दिनो का होता है। जिसमें 36 दिन उपवास के होते है। इन उपवास में सिर्फ धोवन पानी का ही उपयोग किया जाता है। कु. सकलेचा के तीसरे तेले तप के पारणे का लाभ श्रीमती संगीता सुनील सकलेचा के निवास पर हुआ।
महावीर भवन में चातुर्मास हेतु विराजित साध्वी पुण्यशिलाजी एवं अनुपमशिलाजी की प्रेरणा से श्रावक-श्राविकाओं द्वारा त्याग तपस्याओं की जा रही है। चंदनमल संघवी वर्षीतप की ओर अग्रसर है, ये इनका तीसरा वर्षीतप चल रहा है। वहीं श्रीमती संगीता सकलेचा भी अपना पहला वर्षीतप की ओर अग्रसर हो रही है। इन्होंने पूर्व में मासक्षमण की भी तपस्या की है। साथ ही कमलनयन चपलोत भी अपना आत्मबल मजबूत करते हुए वर्षीतप तपस्या की ओर बढ़ रहे है। श्रीमती मधुबाला चपलोत 16 उपवास पूर्ण, कु. विधी पितलिया 9 उपवास पूर्ण, श्रीमती सरिता रामसना 8 उपवास पूर्ण, निर्मला चण्डालिया 11 उपवास पूर्ण, सोनाली बुडावनवाला 11 उपवास, शोभा लुणावत 9 उपवास पूर्ण, सीमा कांठेड 9 उपवास पूर्ण, मीना सिसोदिया 8 उपवास पूर्ण, बेला शाह 5 उपवास पूर्ण, अंशुल शाह 6 उपवास पूर्ण, तृप्ति शाह 6 उपवास, शांता वोरा 5 उपवास, कु. दीक्षा देशलहरा 8 उपवास, संतोष चपलोत 4 उपवास, मनोरमा वागरेचा 4 उपवास, कु. शिवानी धोका 4 उपवास, निर्मला पितलिया 4 उपवास, बिन्दु कांठेड 3 उपवास, मोनिका नवादावाला 3 उपवास चल रहे है।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget