नागदा जं. आधार कार्ड का सर्वर डाउन, कई दिनों से परेशान हो रहे नागरिक


MP NEWS24  शासन द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ लेने, बैंक खाता खुलवाने, संपत्ति खरीदने के बाद रजिस्ट्री करवाने तथा तमाम शासकीय कार्यो हेतु आधार कार्ड की अनिवार्यता कर दी गई है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को आधार कार्ड की आवश्यकता होती है जिसे बनवाने एवं पूर्व से बने आधार कार्ड में त्रुटि को संशोधित करवाने हेतु आधार कार्ड सेंटरों पर जाकर कार्य करवाना होता है। शहर में आधा दर्जन से अधिक आधार कार्ड सेंटर संचालित होते है लेकिन वर्तमान में विगत एक सप्ताह से भी अधिक समय से इन सेंटरों पर नागरिकों को प्रतिदिन भटकना पड रहा है। आधार कार्ड के अधिकृत पोर्टल का सर्वर डाउन होने के कारण नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। बावजुद इसके शहर के प्रशासनिक जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से विमुख है तथा सेंटरों पर नागरिक परेशान हो रहे है। विभाग की अधिकारी ने एक सप्ताह में पुनः सेंटर पर कार्य प्रारंभ होने की बात कही है लेकिन इतने दिनों तक नागरिकों को परेशान ही होना होगा।
क्या है मामला
आधार कार्ड को एक दस्तावेज के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जिसमें 12 अंकों की पहचान संख्या की पुष्टि की जाती है, जो कि भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा आपको प्रदान किया जाता है। यह संख्या भारत के विभिन्न भागों में लोगों के पते और पहचान के प्रमाण के रूप में कार्य करती है। आधार नंबर की मदद से मोबाइल फोन कनेक्शन, रसोई गैस कनेक्शन, और बैंकिंग जैसी उपयोगी सेवाओं का लाभ आधार कार्ड होने पर ही मिलता है। साथ ही पहल, अटल पेंशन योजना, केरोसिन सब्सिडी, स्कूल सब्सिडी, फ़ूड सब्सिडी जैसी और योजनाओं के तहत सीधे बैंक खाते में सब्सिडी प्राप्त करने के लिए, लोगों को आधार के बारे में बताना अनिवार्य है। इतना ही नहीं इन दिनों बैंक में अकॉउंट खोलने के लिए आधार पहली ज़रूरत बन गया है। ज़्यादातर बैंकों में आवेदक का बैंक अकॉउंट खोलने के लिए केवल आधार कार्ड और पैन कार्ड की ज़रूरत होती है। जन धन खातों में भी आवेदक के आधार की ही ज़रूरत होती है। आप अपने आधार का उपयोग करके च्ंपेंइं्रंत.बवउ पर सेविंग्स अकॉउंट के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्स देने वालों के लिए आधार को पैन से जोड़ना ज़रूरी कर दिया है। इतना आवश्यक होने के बाद भी शहर में कार्ड की सुविधाऐं सेंटरों पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिसके चलते नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।
प्रशासनिक अधिकारी भी गंभीर नहीं
मामले में हमारे प्रतिनिधि द्वारा नागरिकों को हो रही असुविधा को लेकर अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष गोस्वामी को भी इस पुरे मामले से अवगत कराया है। उन्हें इस बात की जानकारी दी गई है कि विगत कई दिनों से तहसील कार्यालय, लोक सेवा केन्द्र आदि स्थलों के आधार कार्ड सेंटर बंद है। आश्चर्य की बात तो यह है कि एसडीएम कार्यालय से चार कदम की दुरी तथा कार्यालय बिल्डिंग में ही आधार कार्ड का सेंटर है लेकिन इतने दिनों से नागरिकों के परेशान होने की स्थिति से प्रशासनिक अधिकारी अनभिज्ञ रहे। ऐसे में नागरिकों को अन्य प्रशासनिक कार्य करवाने में किन दिक्कतों का सामना कर पड रहा है इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
इनका कहना है
विगत कुछ समय से आधार कार्ड सेंटर पर कार्य नहीं हो पा रहा है। वरिष्ठ कार्यालय को अवगत करा दिया गया है। इस सप्ताह में सभी सेंटर पुनः कार्य करने लगेंगे।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget