MP NEWS 24 हरियाली महोत्सव के अवसर पर नगर के श्याम परिवार द्वारा पौधारोपण किया गया। सभी सदस्यों ने उत्साह पूर्वक हनुमान डेम स्थित श्री सिद्ध मनकामनेश्वर महादेव मंदिर स्थित के समीप चम्बल तट पर पौधारोपण किया व पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। पौधारोपण के बाद स्वल्पाहार कर बैठक में श्याम परिवार द्वारा आगामी कार्यक्रमो व जन्माष्टमी पर्व की रूपरेखा पर विचार किया गया। इस अवसर पर श्याम प्रेमी पंकज नामदेव, मुकेश मोहता, पंकज अग्रवाल,अंकल शर्मा, पंडित भुवनेश्वर शर्मा, नीलेश मेहता, राधा पांचाल,निर्मल रावल, लता शर्मा, कृष्णा शेखावत, पद्मा गोथरवाल आदि मौजूद रहे। पौधों में अशोक, नीम, पीपल, आम आदि के पौधे लगाए गए।

Post a Comment