नागदा जं. नवोदय विद्यालय में प्रशासनिक अधिकारिगण पत्रकारगण एवं लायन्स सदस्यों ने रौपे पौधे लायंस क्लब नागदा ग्रेटर, ट्री इंडिया फाउंडेशन एवं भारतीय पत्रकार संघ ने किया पौधारोपण

 MP NEWS24-  नवोदय विद्यालय बुरानाबाद में लायंस क्लब नागदा ग्रेटर, ट्री इंडिया फाउंडेशन एवं भारतीय पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारीगण, पत्रकारगण एवं सामाजिक संगठनों से जुडे गणमान्य नागरिकों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर विशेष रूप से खाचरौद अनुविभागीय अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार, मध्यप्रदेश कर्मकार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, सीएसपी मनोज रत्नाकर, बीएमओ डॉ. कमल सोलंकी ने भी शिरकत करते हुए पौधारोपण किया।

ट्री इण्डिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार मोदी ने कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य पौधा रोपना ही नही इसको आगे पेड़ बनाने तक देखभाल भी करना है। लायंस क्लब नागदा ग्रेटर के अध्यक्ष लायन कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा से सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करता रहा है इसी कड़ी में आज हमने नवोदय विद्यायल में ट्री इंडिया फाउंडेशन ओर भारतीय पत्रकार संघ के साथ मिल कर पर्यावरण के सरक्षण में एक प्रयास किया है जो लगातार आगे भी जारी रहेगा ।
इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य के बी गुप्ता ने अपने विद्यालय परिसर में पौधा लगाने में अपना पूरा सहयोग प्रदान किया। भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राशिद खान ने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रदेश  में करीब एक करोड़ पौधे लगा कर उनको पेड़ बनाने तक उनकी सही देखभाल करना है हमारे पत्रकार संघ के पूरे प्रदेश में अनेक साथी है जो इस मुहिम से जुड़ कर कार्य कर रहे है और प्रदेश के अनेक जिलों ,तहसीलों ओर ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार पौधा रोपा जा रहा है ।
इस अवसर पर लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विनयराज शर्मा, नागदा प्रेस क्लब पूर्व अध्यक्ष सलीम खान, ग्रेसिम केमिकल डिवीजन के अजय नागर, जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष शरद जैन गबुल, भारतीय विष्णु शर्मा, डॉ. मोहित शुक्ला, सचिव लायंस राकेश डाबी, कोषाध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा, राजेश मोहता, अशोक जोशी, संदीप जालवाल, रोहित प्रजापत, मनीष जैन, राजेश सकलेचा, सतीश जैन साँवेरवाला, नवोदय विद्यायल के शिक्षक, सचिव राजेश इंद्र, प्रमोद जैन आदि भी उपस्थित थे।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget