नागदा जं. प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर

 MP NEWS 24-  प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ीयों का चयन खेल, युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जायेगा। चयन के पश्चात अकादमी द्वारा उन्हें बेहतरीन रूप से प्रशिक्षण दिया जायेगा। सर्वप्रथम ऑनलाईन पर लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा तथा ऑनलाइन की आखिरी तारीख 18 अगस्त है।

जिला स्तर पर खेल चयन प्रक्रिया आयोजन किया जायेगा। जिला स्तर पर चुने जाने पर संभाग स्तर पर चुने जाने कि प्रक्रिया आयोजित होगी, जो खिलाड़ी संभाग स्तरीय में चुने जायेगे वही अकादमी में चयन होगे। खिलाड़ी की उम्र 12 वर्ष से 18 वर्ष के मध्य होगी। खेल के नाम एथलेटिक्स, शूटिंग, वॉटर स्पोर्ट्स (कयाकिंग, केनोइंग, रोइंग, सेलिंग, रुलालमॉ) मार्शल आर्ट, (कराते, फेसिंग, बॉक्सिंग, कुश्ती, ताईकांडो, जुडो) घुड़सवारी, पुरुष हॉकी, ट्रायथलाँन, महिला हॉकी, बेडमिंटन, तीरंदाजी, पुरुष क्रिकेट, (योग, मलखंभ संबंधित जिले के फीडर सेंटर के) आदि। आनलाइन आवेदन की तिथी 9से 18 अगस्त है। अधिक जानकारी के लिये खाचरौद नागदा खेल युवा कल्याण विभाग समन्वयक सुश्री सपना कछवाय 8770455964 तथा ग्रामीण युवा केंद्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागदा के खेल प्रशिक्षक केसी पुरोहित 7999859822 से संपर्क किया जा सकता है ।जिला स्तरीय प्रतियोगिता 26 या 27 अगस्त को रहेगी जिसमें 26 तारीख को महिदपुर, बड़नगर, खाचरोद/नागदा  तथा 26 को उज्जैन, घटिया, तराना, ब्लॉक सम्मिलित होंगे।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget