नागदा जं. राष्ट्रीयकृत बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम की जर्जर स्थिति, चोकीदार भी नहीं है 90 प्रतिशत एडीएम पर
MP NEWS 24 जनसुविधाओं के नाम पर आर्थिक लेनदेन करने वाली राष्ट्रीयकृत बैंकों ने सुविधाओं के नाम पर उपभोक्ताओं पर अत्यधिक आर्थिक प्रभार लगा दिए हैं लेकिन सुविधाओं के नाम पर बैंकों की स्थिति में दिनोंदिन गिरावट ही आती जा रही है। वर्तमान में राष्ट्रीयकृत बैंकों की आर्थिक स्थिति पर गौर किया जाऐ तो बैंकों को करोडों-अरबों रूपयों का आर्थिक लाभान्श प्राप्त हुआ है, बावजुद इसके नागदा शहर में स्थित एटीएम पर इन बैंकों द्वारा कोई सुविधाओं नागरिकों को नहीं दी जा रही है वह भी उस स्थिति में जबकि 4 से अधिक बार निकासी के बाद बैंकों द्वारा मोटी राशि भी प्रत्येक निकासी पर उपभोक्ताओं से वसुली जा रही है।लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम की स्थिति तो इतनी खराब है कि एटीएम परिसर में मवेशियों द्वारा मलमुत्र तक कर दिया है लेकिन उन्हें साफ करने वाला तक कोई नहीं है। जबकि नियमानुसार प्रत्येक बैंक के एटीएम जो राष्ट्रीयकृत हो चाहे निजी उनमें एक चौकीदार एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। लेकिन पैसे बचाने के लिए नियमों के विरूद्ध शहर के 90 प्रतिशत एटीएम में न तो सफाईकर्मीयों की व्यवस्था है और ना ही चौकीदार तैनात किए गए है। गौरतलब है कि आसपास के बडे शहरों में आऐ दिन एटीएम में लूट की घटनाऐं मिडिया की सुर्खीयॉं बनती है लेकिन शहर के ज्यादातर एटीएम पर न तो चौकीदार तैनात है और ना ही माकुल सफाई की व्यवस्थाऐं है। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
Post a Comment