MP NEWS 24 चातुर्मास में पूज्य महासति पुण्यशिलाजी ने कहा कि जो मानव सर्वत्र निंदा करता है वह स्वयं कुछ नहीं कर पाता है। ऐसे मानवो का संसार में दुःख का कारण है सामने वाले का सुखी होना क्योंकि जागने के स्थान पर सोना, भागने के स्थान पर बैठना नहीं। साध्वी नेहप्रभाजी ने कहा कि सामने प्रशंसा पीठ पीछे निंदा करने वाला एवं स्वयं की चिन्ता नहीं सम्पूर्ण देश समाज की चिन्ता करने वाला कभी सफल नहीं हो सकता।
स्थानकवासी जैन के मीडिया प्रभारी महेन्द्र कांठेड़ एवं नितिन बुडावनवाला ने बताया कि महावीर भवन में चौबीसी सकल जैन समाज की महिलाओं द्वारा धार्मिक आयोजन किया गया जिसकी प्रभावना का लाभ प्रकाशचन्द्र जैन बुडावनवाला परिवार ने लिया। यह हर्ष उनकी बहु सोनाली नितिन बुडावनवाला के 11 उपवास के उपलक्ष्य में किया गया। तपस्या में 3 उपवास राजा कर्नावट, 4 उपवास संतोष चपलोत, 5 उपवास तनिष्का कर्नावट, 4 उपवास तनिषा सकलेचा, 5 उपवास शोभा वोरा, 6 अंशुल शाह, 6 उपवास तृप्ति शाह, 8 उपवास कु. दीक्षा देशलहरा, 11 उपवास निर्मला चण्डालिया की तपस्या चल रही है। संचालन सुरेन्द्र पितलीया ने किया एवं अतिथि सत्कार का लाभ श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र जैन सांवेरवाला ने लिया।

Post a Comment