नागदा जं.-दीपावली महोत्सव व अन्नकूट के लिए सर्वब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न, भगवान परशुराम का कैलेंडर देकर करेंगे समाजजन को आमंत्रित

MP NEWS24-सर्व ब्राहमण समाज नागदा की बैठक स्थानीय खड़े हनुमान मंदिर में मंगलवार को सम्पन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के समाजजन, महिला व युवा सम्मिलित हुए। सर्वानुमति से निर्णय लिया गया की समाज का दीपावली मिलन समारोह व अन्नकूट महोत्सव 14 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। जिसमें बतौर आमन्त्रण भगवान परशुराम के चित्र युक्त कलेंडर भेंट किये जायेंगे।

कार्यक्रम संयोजक गुलजारीलाल त्रिवेदी बताया की नागदा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत सभी ब्राह्मण परिवारों को समाज की और से दीप पर्व की शुभकामना प्रेषित करने व मिलन समारोह में सम्मिलित होने के लिए फूल साइज उपयोगी कैलेंडर निःशुल्क वितरित किये जायगे। जिसमे भगवान परशुराम का चित्र सहित कार्यक्रम का विवरण एवम बारह महीने के मुख्य त्योहार भी होंगे। घर-घर कलेंडर वितरित करने का उद्देश्य सभी ब्राह्मण परिवारों में भगवान परशुराम की तस्वीर उपलब्ध कराना भी है।
अध्यक्ष आंनद दीक्षित ने बताया कि कलेंडर का वितरण महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला रावल की टीम एवं युवा विंग अध्यक्ष नीलेश मेहता व वरिष्ठ समाजजन के साथ ही परशुराम सेना के युवाओ के द्वारा किया जाएगा। बैठक में संरक्षक हनुमान प्रसाद शर्मा,धीरेन्द्र त्रिपाठी, सुरेश उपाध्याय, अनिल जोशी, पुरुषोत्तम सारस्वत, हरहंगी तिवारी, सुनील त्रिवेदी, नन्दकिशोर शर्मा, राजेश शर्मा, विजय पाराशर, परशुराम सेना युवा वाहिनी अध्यक्ष मुरली मनोहर पाराशर, हेमंत त्रिपाठी, विवेक शर्मा, मनीष व्यास, आयुष अग्निहोत्री, शलभ तिवारी, पंडित दीपक रावल, पंडित लखन शर्मा रोहल खुर्द, आलोक शुक्ला, शेखर जोशी, प्रदीप उपाध्याय, संतोष शर्मा, सुनील शर्मा, निर्मला रावल, वंदना त्रिवेदी, सीमा पंड्या, इंदु शर्मा, विमला पुरोहित, सुकर्णा त्रिपाठी, माया शर्मा, लता शर्मा, पंकज उपाध्याय आदि बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजन ने क्षेत्र के सभी शहरी व ग्रामीण समाज जन से आयोजन में उत्साह पूर्ण सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया। बैठक का समापन आराध्य देव भगवान परशुराम के जय घोष के साथ हुआ।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget