नागदा जं.-राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने अल्प प्रवास पर ली युवाओं की बैठक

MP NEWS24- राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री पंडित सुनील शर्मा बुधवार को अल्प प्रवास पर नागदा पहुचे। यंहा उन्होंने परशुराम सेना की युवा इकाई के युवाओं का आह्वान भी किया जिसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण युवा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर प्रकाश नगर स्थित जीनियस कान्वेंट स्कूल परिसर में बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप व्यास, सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण युवा अध्य्क्ष नीलेश मेहता, हेमंत त्रिपाठी, विवेक शर्मा, आकाश शर्मा, अनिल व्यास, मुरली मनोहर पाराशर, मनीष व्यास, योगेश शर्मा, खगेंद्र शर्मा, संतोष शर्मा, भगवती शर्मा, संजय शर्मा,विजय व्यास, प्रदीप दुबे,राहुल शर्मा, रितेश तिवारी, अशोक पंड्या, पंडित दीपक रावल, अंकुश शर्मा, कालीचरण शर्मा आदि बड़ी संख्या में युवा सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर नगर की मध्यप्रदेश परशुराम सेना की नगर की युवा वाहिनी सदस्यो द्वारा भगवान परशुराम की आरती की गई व प्रदेश अध्यक्ष का ढोल व पुष्प माला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में युवा वाहिनी के स्तम्भ पंडित हेमंत त्रिपाठी व पंडित मुरली मनोहर पराशर का पुष्पमाला पहना कर जन्मदिन भी मनाया गया। रतलाम से पधारे प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा युवाओ को राष्ट्रीय स्तर पर हर प्रकार का सहयोग देने, व क्षेत्र में अधिक से अधिक युवा जोड़कर शीघ्र ही विशाल सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की। धर्माे रक्षति रक्षितः के अनुसार धर्म की रक्षा करने व राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक रूप से आरक्षण की मांग को लेकर ब्राह्मणों द्वारा विशाल आंदोलन करने संबंधित विचार व्यक्त किये गए। आभार युवा विवेक शर्मा ने माना।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget