MP NEWS24- राष्ट्रीय परशुराम सेना नागदा-खाचरोद के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज का मिलन समारोह 8 दिसंबर को जनक मांगलिक परिसर में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कन्याओं द्वारा ब्रह्मजनो को तिलक कर स्वागत किया गया। आयोजन प्रातः 11.30 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्र व प्रदेश के पदाधिकारी के साथ समाजजन सम्मिलित हुए। मिलन समारोह में आमंत्रित मुख्य अतिथि सुनील शर्मा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय परशुराम सेना, वरुण श्रोत्रिय जिलाअध्यक्ष रतलाम, सूर्यप्रकाश शर्मा संरक्षक ब्राह्मण समाज खाचरौद, विनोद गौतम अध्यक्ष सर्वब्राह्मण समाज खाचरोद व पुरुषोत्तम माखरिया रहे। जिन्होंने अपनी ओजमयी वाणी में आज के समय ब्राह्मण समाज को एक जुट होकर समाज के विकास की नई गाथा लिखने के लिये प्रेरित किया। नगर अध्यक्ष दीपक पप्पी शर्मा, उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुधा मेहता, सुमन शर्मा व कालीचरण शर्मा अतिथियों के साथ मंचासीन रहे। अतिथियों के उद्बोधन सुनकर परिसर जय परशुराम के जयघोष से गूंज उठा। समाजसेवी पुरुषोत्तम माखरिया तथा सूर्यप्रकाश शर्मा खाचरोद द्वारा गरीब ब्राह्मण कन्याओं की शिक्षा एवं विवाह हेतु आर्थिक सहयोग देने के साथ सरोज शर्मा कमलाश्री गार्डन नागदा द्वारा गरीब ब्राह्मण कन्या के विवाह हेतु गार्डन, लाईट व टेंट व्यवस्था समाज को निःशुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश उपाध्याय, वासुदेव शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, शेखर जोशी, विवेक शर्मा, निलेश मेहता, अरविंद मेहता, सत्यनारायण उपाध्याय, सचिन शर्मा, योगेश शर्मा, दिनेश दुबे, पंकज शर्मा, राजेश पंडित, पंकज उपाध्याय, हेमंत जोशी, शिवमंगल उपाध्याय, जितेंद्र त्रिवेदी, वासुदेव शर्मा, खगेंद्र शर्मा, प्रदीप दुबे, आयुष अग्निहोत्री, अशोक पण्ड्या आदि उपस्थित रहे। युवा प्रशांत दवे, दीपक रावल, मोहित शिकारी द्वारा कार्यक्रम के शुभारंभ पर आराध्य देव की आरती व स्वस्ति वाचन किया गया। संचालन सुंदरलाल जोशी ने किया व आभार सचिन शिकारी ने माना।
Post a Comment