नागदा जं--इनरव्हील क्लब डिस्ट्रीक्ट चेयरमेन प्रज्ञा पारेख का किया स्वागत

MP NEWS24-गुरूवार को इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन प्रज्ञा पारीख (इन्दौर) अधिकारिक यात्रा पर नागदा आई एवं इनर व्हील क्लब के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने रांगोली गार्डन पर बैठक की। इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन का स्वागत क्लब अध्यक्ष जया राठी ने किया। क्लब की वार्षिक गतिविधियो का ब्यौरा क्लब सचिव डॉ. गुरूचरन सलूजा द्वारा दिया गया। क्लब के आय-व्यय का ब्यौरा अंकिता पंजाबी ने दिया। क्लब आईएसओ ने अपनी अन्य क्लब के साथ प्रतियोगिता की जानकारी दी। निशी राठी ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी वहीं जिया सलूजा ने नारी शक्ति पर आधारित नृत्य किया। क्लब के द्वारा जरूरतमंद विकलांग व्यक्ति को ट्राईसिकल भेंट की गई। डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन प्रज्ञा पारेख ने क्लब की गतिविधियो को सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी एवं आगे भी इसी प्रकार कार्य करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन अंकिता पंजाबी ने किया एवं आभार पूर्व अध्यक्ष आशाजी जवेरिया ने माना। इस अवसर पर रेखा कांठेड़, नितिशा वागरेचा, सोनी सलूजा, सोनम कांठेड, लेखनी शर्मा, ज्योति जायसवाल, प्रियंका जायसवाल, नेहा नवलक्खा, दिव्या उदेनिया, पूर्वी कोठारी, शीतल सेठिया आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget