नागदा जं-- की विधानसभा-लोकसभा का प्रत्येक बुध अब प्रदेश कार्यालय ही नहीं देश के प्रधानमंत्री से भी सीधे जुडने वाला है

MP NEWS24-प्रदेश की विधानसभा-लोकसभा का प्रत्येक बुध अब प्रदेश कार्यालय ही नहीं देश के प्रधानमंत्री से भी सीधे जुडने वाला है। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेरा बुथ सबसे मजबूत अभियान चलाया जा रहा है तथा प्रत्येक विधानसभा के हरएक बुथ पर समिति का गठन कर सभी समिति पदाधिकारियों को इस बात की जिम्मेदारी दी जा रही है कि वह शासन की योजनाओं का लाभ तो नागरिकों को अधिक से अधिक दिलवाऐं ही साथ ही योजनाओं की जानकारी के साथ ही चुनाव के समय मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रेरित भी करें।

यह बात गुरूवार को नागदा-खाचरौद विधानसभा के बुथ क्र. 25 व 26 की बैठक लेने भोपाल से घिनोदा पहुॅंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक में उपस्थित दोनों ही बुथ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। श्री शर्मा ने दोनों ही बुथ के अध्यक्षों को अपने बगल में मंच पर स्थान देते हुए सभी पदाधिकारियों का परिचय भी प्राप्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि वर्तमान में इस अभियान के तहत पार्टी का सबसे ज्यादा फोकस उन विधानसभा सीटों पर है जहॉं से भाजपा उम्मीदवार को सफलता प्राप्त नहीं हो सकी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ और सबका विकास करना चाहती है तथा इसी ध्येय को चरितार्थ करते हुए शासन की योजनाओं में कभी भी भेदभावपूर्ण नीति नहीं अपनाई गई। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का भरपुर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चलाऐ जा रहे इस अभियान प्रदेश संगठन से लेकर मुख्यमंत्री तक बुथ बैठकों में शामिल हो रहे हैं तथा आज ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ऐसे बुथ पर पहुॅचे हैं जहॉं कांग्रेस को मात्र 7 मत प्राप्त हुए थे, मुख्यमंत्रीजी उन सात लोगों को भी पार्टी के पक्ष में लाना चाहते है। बैठक का संचालन जिला मंत्री धर्मेश जायसवाल ने किया।
यह भी थे मौजुद
घिनोदा स्थित बुथ स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा के साथ सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व सांसद चिंतामणी मालवीय, पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, मध्यप्रदेश कर्मकार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला, मण्डल अध्यक्ष सीएम अतुल, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन के अलावा खाचरौद-नागदा के कई पदाधिकारी मौजुद थे। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन्नत कृषक जैविक खेती गिरधारीलाल चौधरी, दस हजार पौधारोपण कर वृक्षों में परिवर्तित करने वाले राजेन्द्र जैन, 50 युनिट ब्लड डोनेट केम्प निःशुल्क लगाने वाले डॉक्टर अमित चावडा का सम्मान भी किया। पश्चात श्री शर्मा द्वारा घिनोदा स्थित गिरधारीलाल चौधरी के निवास पर पहुंच कर उनके यहॉं भोजन किया।
यहॉं भी पहुॅचे श्री शर्मा
नागदा पहुॅचते ही श्री शर्मा का कोटा फाटक पर पुष्पमालाओं से स्वागत पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। यहॉं से प्रदेश अध्यक्ष आलोट के पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत के निवास पर पहुॅचे तथा उनके पुत्र-पुत्री के विवाह पर उन्हें शुभकामनाऐं दी। पश्चात बिरलाग्राम स्थित पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत के छोटे भाई श्यामसिंह शेखावत की धर्मपत्नि का आकस्मिक देहांत हो जाने पर उनके यहॉं पहुॅंचकर शौक संवेदनाऐं प्रकट की। यहॉं से सीधे घिनोदा के लिए रवाना हुए, रास्ते में कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget