नागदा जं.--शिव दुर्गा विकास समिति के नेतृत्व में 51 सदस्यों का जत्था तीर्थ यात्रा हेतु रवाना होगा

MP NEWS 24- महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव दुर्गा विकास समिति के नेतृत्व में भगवान शिव का मध्यान्ह में अभिषेक आरती के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर शिव दुर्गा विकास समिति संरक्षक श्रीमती कौशल्या देवी रघुनाथ सिंह बब्बू के ने बताया कि 51 सदस्यों का जत्था तीर्थ यात्रा हेतु रवाना होगा, जिसमें उज्जैन में बाबा महाकाल, कोलकाता में गंगासागर, कालका माता, गुवाहाटी में कामाख्या देवी के दर्शन। दार्जिलिंग और सिलाई की यात्रा करते हुए दिल्ली होते हुए वापस उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने के पश्चात यात्रा का समापन होगा। जिसमें अन्य तीर्थ यात्राएं भी सम्मिलित है तथा शिव दुर्गा विकास समिति के द्वारा इस यात्रा का पूरा खर्च उठाया जाएगा।

पूर्व में भी शिव दुर्गा विकास समिति के द्वारा रामदेवरा, श्री सांवरिया सेठ, मुंबई स्थित मुंबा देवी, सिद्धिविनायक, वैष्णो देवी यात्रा करवाई गई थी व गरीब परिवार की लड़की की शादी में सहयोग दिया गया था। समिति द्वारा सेवा देने वाले गरीब परिवारों के मकान बना कर भी शिव दुर्गा विकास समिति संरक्षक कौशल्या देवी रघुनाथ सिंह बब्बू अपने निजी खर्च से वहन करते आए हैं। जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी नरेंद्र रघुवंशी द्वारा दी गई।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget