MP NEWS24-केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थो एवं घरेलु गैस में एक बार फिर से वृद्धि की है। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद यह पहली बार है कि जब पेट्रोलियम पदार्थो में वृद्धि की गई है। पेट्रोल पर जहॉं 80 पैसे की वृद्धि की गई है वहीं घरेलु गैस पर 50 रूपये की बडी मुल्यवृद्धि हुई है। ऐसे में फरवरी माह में 960 रूपये में मिलने वाला गैस सिलेण्डर एक हजार के पार हो गया है। घरेलु गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थो में हुई वृद्धि के बाद अन्य सामग्री में भी वृद्धि की आशंक बढ गई है। ऐसे में महंगाई एक बार फिर सूरसा का रूप लेती दिखाई दे रही है।क्या है मामला
पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद अब महंगाई बढ़ना शुरू हो गई है। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा किया है। ऐसे में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 1 हजार रुपए के ऊपर निकल गया है। गत वर्ष की बात की जाऐ तो 1 मार्च 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 800 से 820 रुपए थी, जो अब 1000 रुपए पर पहुंच गई है। यानी बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 150-200 रूपये बढ़ी है। वहीं इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है।
बॉक्स
पिछले 8 सालों में गैस सिलेंडर की कीमत दोगुनी से ज्यादा हुई
पिछले 8 सालों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत दोगुनी होकर 1000 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी जो अब एक हजार पहुॅंच गई है।

Post a Comment