नागदा जं.--सहस्त्र औदीच्य युवा संगठन द्वारा प्रदोष काल मे भगवान शिव का रूद्रअभिषेक व आरती का आयोजन सम्पन्न

MP NEWS24-सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण युवा संगठन द्वारा महाशिवरात्रि की पूर्वसंध्या पर प्रदोषकाल में भगवान शिव का रुद्राभिषेक महाआरती का आयोजन खड़े हनुमान मंदिर पर किया गया। युवा संगठन के अध्यक्ष निलेश मेहता ने बताया कि भगवान शिव को प्रदोष काल अत्यंत प्रिय है, इस समय में अभिषेक करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती है, इसलिए शिवरात्रि के अवसर पर विश्व शांति एवं जन कल्याण की कामना के लिए औदीच्य ब्राह्मण युवाओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से खड़े हनुमान मंदिर पर शाम को 6 बजे से गोधूलि बेला में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर आरती की गयी। जिसमें पंडित मुकेश जोशी,  पंडित कार्तिक जोशी, पंडित अशोक रावल, पंडित अशोक रावल, पंडित संतोष शर्मा, पंडित मुरली शर्मा के मार्गदर्शन में भगवान का पंचामृत स्नान, विभिन्न गंध व फलों के रस से स्नान, अभिषेक कर आकर्षक श्रंगार किया गया।  पश्चात महा आरती कर प्रसाद का वितरण हुआ। आयोजन में सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण युवा संगठन के अध्यक्ष निलेश मेहता, सचिव शिवमंगल उपाध्याय, शिवमंगल शर्मा, विजय व्यास, हेमंत जोशी, संजय पंड्या, मनीष व्यास, भगवतीलाल शर्मा आदि युवाओं के साथ डॉ. अनिल दुबे, निर्मला रावल, चंदन सिंह व्यास, विजय पराशर, प्रमोद शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा आदि सहीत बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में सम्मिलित हुए। पुजारी पवनजी डोडिया  ने बताया की शिवरात्रि महापर्व के अवसर पर धर्मालुओं के लिए मंगलवार को पार्थिव शिवलिंग की पूजन सामूहिक पूजन भी सम्पन्न कराई गई।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget