नागदा जं--भगवान बद्रीविशाल देव के वार्षिक उत्सव एवं राजा टोडरमल की जयंति पर पोरवाल समाज ने निकाल भव्य चल समारोह

MP NEWS24-पोरवाल समाज नागदा के तत्वाधान में शनिवार को बद्रीविशाल मंदिर पर भगवान बद्रीविशाल देव का वार्षिक उत्सव और राजा टोडरमलजी की जयंति उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों द्वारा एक भव्य चल समारोह भी नगर में निकाला। चल समारोह का स्वागत शहर में कई स्थानों पर किया गया। जुलूस में आदिवासी भगोरिया नृत्य की झलक देखने को मिली। समाज की बहू मंडल हाथों में रंग बिरंगी छतरियां लेकर चलती दिखाई दी वहीं समाज के पुरुष सफेद कुर्ता और केसरिया साफा बांधे जुलूस की अगवानी करते हुए दिखाई दिए। शहर के प्रमुख चौराहों पर शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर जुलुस का स्वागत किया।

पोरवाल समाज अध्यक्ष नंदकिशोर पोरवाल ने बताया कि शनिवार दोपहर को महिलाओं का कार्यक्रम मंदिर में हुआ। इसके बाद सामूहिक जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। आराध्य देव राजा टोडरमल का पूजन अर्चन किया गया। 22 मार्च को रंग पंचमी उत्सव की आरती और प्रसादी का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में संरक्षक राधेश्याम कामरिया, उपाध्यक्ष कैलाश सेठिया, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पोरवाल, सचिव अशोक पोरवाल, सहसचिव रमेश चंद्र, ज्ञानेश्वर पोरवाल आदि का योगदान रहा।
दोपहर लगभग 1 बजे चल समारोह बद्रीविशाल मंदिर से प्रारंभ हुआ जो जवाहर मार्ग, बस स्टेण्ड, नगर पालिका कार्यालय होता हुआ रामसहाय मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग आदि स्थानों से गुजरते हुए पुनः मंदिर पहुॅंच कर समाप्त हुआ। चल समारोह में भगवान की आकर्षक झांकी भी सजाई गई थी। साथ ही बहु मंडल की महिलाऐं छतरी लेकर नृत्य करते हुए चल रही थी। चल समारोह का दर्जनों स्थल पर भव्य स्वागत पुष्पवर्षा कर एवं शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया गया। क्षेत्र के विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, दिलीप शेखावत आदि ने भी समाज के वरिष्ठजनों का पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया। इसी प्रकार विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाज प्रमुखों एवं नागरिकों द्वारा चल समारोह का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget