MP NEWS24-शहर में होली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। गुरूवार की रात को शहर में विभिन्न स्थानों पर होली का दहन किया गया। प्राचीन काल से ही होलीका दहन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह प्रथा बुराइ पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। पर्व पर परिवार की खुशियों के लिए महिलाओं द्वारा व्रत रखकर होली की पूजा की गईं, साथ ही अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की।रात्रि में सर्व्रप्रथम महात्मा गांधी मार्ग पर होली का दहन किया गया। रात्रि में विभिन्न स्थानों पर होली सजाकर युवाओं की टोलियॉं नृत्य करते हुए मस्ती में सरोबोर दिखाई दी। सर्वप्रथम भैरू चौक पर होलीका का दहन किया गया, पश्चात थाना चौराहा पर दहन हुआ। शुक्रवार की अल सुबह होली का दहन पूर्ण विधी विधान के साथ किया गया। शहर के बिरलाग्राम स्थित बड़े गणेश मंदिर, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, रेलवे स्टेशन चौराहा, चिकित्सालय मार्ग, सी-ब्लॉक, जी-ब्लॉक, पाड्ल्याकलां रोड स्थित इंद्रा चौक, भेरु चौराहा समेत 60 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया।
उडाया रंग गुलाल, बच्चों में दिखा काफी उत्साह
होली का पर्व बच्चों के लिए बहुत ही आकर्षण का पर्व रहता है। बच्चों के साथ-साथ बडों में भी होली का उल्लास दिखाई दिया। महिलाओं-पुरूषों ने बडों के पांव छुकर आशीर्वाद लिया तथा एक दुसरे को रंग गुलाल लगाया। शहर में विभिन्न स्थानों पर होली की धुम देखी गई तथा ढोल-ढमाकों के साथ नागरिकों द्वारा गैर आदि भी निकाली। होली पर सांप्रदायिक एकता व सौहार्द के साथ धुलेंडी पर्व मनाया गया।
शहर के बाजारों में होली के सामान की खूब बिक्री हुई। हर आदमी रंग बिरंगे रंगों से सराबोर दिखाई दिया। शहर में सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किए गए थे। इसके चलते सभी जगहों पर सुबह से ही पुलिस की टोलियां नजर आई। युवाओं और बच्चों में होली खेलने का उत्साह ज्यादा दिखाई दिया। धुलेंडी पर्व के अवसर पर विभिन्न समाजजनों द्वारा गैर भी निकाली गई। साथ ही गमी वाले घरों पर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। बसीटा मालवी धोबी समाज, पोरवाल समाज, पांचाल समाज, क्षत्रिय राठौर समाज सहित अन्य समाजजनों द्वारा गैर निकाली गई।
धधकते अंगारों पर चली आस्था
धुलेंडी पर्व पर शाम को जुना नागदा स्थित श्रीराम मंदिर पर चुल का आयोजन किया गया यहॉं धधकते अंगारों पर नागरिक नंगे पांव चले। पाडल्यां कलां स्थित श्री निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर भी चुल का आयोजन हुआ जिसमें धधकते अंगारों पर बडी संख्या में महिला-पुरूषों हिस्सा लेकर नंगेपांव धधकते अंगारों पर चले।
Post a Comment