MP NEWS24-प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी राणीसती मंदिर प्रकाश नगर पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रकाश नगर की महिलाओं एवं ब्राह्मण समाज महिला मण्डल की माया शर्मा, लता शर्मा, निर्मला रावल, रानी झा, चंदा दुबे, सीमा तिवारी, उषा कुशवाह, राजबाला शेखावत, लक्ष्मीदेवी पांचाल के द्वारा भजनों की प्रस्तुती दी गई। जिसमें फुल एवं गुलाल उडा कर भजनों के आनन्द लिए।कार्यक्रम संयोजक शशीकांत मावर, लता नरेन्द्र अग्रवाल, उर्मिला अजय खेतान, अंकित दुबे, पिंटु तिवारी ने फाग उत्सव में पधारी सभी मातृशक्ति को महिला दिवस की अग्रिम बधाई दी एवं सभी का आभार प्रकट किया। सफल कार्यक्रम होने पर सभी को धन्यवाद प्रेषित किया। उक्त जानकारी शशीकांत मावर एवं अंकित दुबे ने दी।
Post a Comment