MP NEWS24-शिव दुर्गा विकास समिति संरक्षक कौशल्यादेवी रघुनाथसिंह बब्बू के नेतृत्व में 15 दिवसीय धार्मिक यात्रा विभिन्न देवस्थान एवं रमणीय स्थानो के दर्शन करने के पश्चात् गुरूवार को नागदा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहाँ समिति सदस्यो, ईष्ट मित्रो व परिवारजनो ने पुष्पमाला पहनाकर ढोल ढमाको के साथ स्वागत किया।मीडिया प्रभारी नरेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि समिति संरक्षक रघुनाथसिंह बब्बू के नेतृत्व में 15 दिवसीय धार्मिक यात्रा में कोलकाता के काली घाटी वं काली माता का दक्षिणेश्वरी माता का और गंगासागर का हरि दर्शन किये। उसके बाद गुवाहाटी आसाम में कामाख्या देवी माता का दर्शन, भोलेनाथ का विश्व प्रसिद्ध मंदिर का दर्शन किये गये। यात्री आसाम में 3 दिन रूके तथा सभी देव दर्शन किए। इसके साथ ही शिलांग की यात्रा की और प्राकृतिक दृश्य का आनंद लिया। उसके बाद यात्रीयो ने एक दिन दिल्ली में घूमने का आनंद लिया जहां सदर बाजार का भ्रमण कर नागदा की ओर प्रस्थान कर यात्रा सम्पन्न की।
सुखद एवं सफल धार्मिक यात्रा के लिये समिति की संरक्षक श्रीमती कौशल्यादेवी रघुनाथसिंह बब्बु का सभी यात्रियो ने आभार माना। रेल्वे स्टेशन पर स्वागत करने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसावाल एवं अन्य ईष्टमित्र पहुॅंचे थे।

Post a Comment