MP NEWS24-ब्राम्हणो के आराध्य देव भगवान परशुरामजी की जयंती हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वानुमति से निर्णय लिया गया कि हमें भव्य शोभायात्रा व वाहन रैली का आयोजन किया जाए। पुरूषोत्तम सारस्वत ने बताया कि भगवान परशुरामजी की महाआरती का आयोजन राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के माध्यम से की जाएगी। 6 मई शुक्रवार शंकराचार्य जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन आदित्य विद्या मंदिर से सायं 4 बजे किया जायेगा। जो पाडल्या रोड़, सब्जी मण्डी, दीनदयाल उपाध्याय चौक, जवाहर मार्ग, दयानंद कॉलोनी मेन रोड होते हुए आदित्य विद्या मंदिर पर समापन होगा। निर्मला रावल ने शोभायात्रा में ड्रेस कोड पुरूषो के लिये कुर्ता पायजामा व महिलाओं के केशरिया साड़ी रखने का निर्णय लिया। इस बैठक में गुलजारीलाल त्रिवेदी, डॉ. अनिल दुबे, आनन्द दीक्षित, राकेश शर्मा, विजय व्यास, सुरेश उपाध्याय, हनुमानप्रसाद शर्मा, हिमांशुदत्त पाण्डे, चन्द्रशेखर दवे, अग्निवेश पाण्डेय, रामचन्द्र त्रिवेदी, डॉ. रमेश जोशी, सुशील ओझा, हेमन्त त्रिपाठी, मनोहर पाराशर, हेमन्त तिवारी, संतोष शर्मा, श्रीराम शर्मा, निलेश मेहता मुख्य रूप से उपस्थित थे। संचालन पुरूषोत्तम पुरोहित ने किया एवं आभार राजेश तिवारी ने माना।
Post a Comment