नागदा जं.--रघुवंशी शिरोमणी प्रभु श्री रामचन्द्रजी के जन्मोत्सव पर रघुवंशी समाजजनों ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

MP NEWS24-रघुवंशी समाजजनों के आराध्य भगवान रघुवंशी शिरोमणी प्रभु श्री रामचन्द्रजी के जन्मोत्सव रामनवमी पर नगर में भव्य शोभा यात्रा संपूर्ण रघुवंशी समाज द्वारा निकाली गई। शोभा यात्रा में सभी पुरूष सफेद कुर्ता-पजामा व सर पर साफा बांधकर चल रहे थे, वहीं महिलाओं ने लाल-पीले रंग के वस्त्र धारण किए हुए थे। रघुवंशी समाज द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

समाज की धर्मशाला से प्रारंभ हुई शोभा यात्रा
रघुवंशी शिरोमणी प्रभु श्री रामचन्द्रजी के जन्मोत्सव (रामनवमी) पर्व को मनाने के लिए संपूर्ण रघुवंशी समाज द्वारा भी व्यापक तैयारियॉं की गई थी। समाज द्वारा शनिवार को अखण्ड रामायण पाठ की स्थापना की गई थी जिसका समापन रविवार को हुआ। रामनवमी पर्व का उत्सव समाजजनों द्वारा उल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे भगवान की महाआरती की गई। पश्चात सायं 4 बजे चल समारोह गांधी गाम कॉलोनी स्थित समाज की धर्मशाला से प्रारंभ हुआ जो शेषशायी चौक, जवाहर मार्ग, महात्मा गांधी, रामसहाय मार्ग होता हुआ पुनः धर्मशाला पहुॅंचा। रास्ते में विभिनन सामाजिक संगठनों, राजनीतिक आगेवानों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा शोभा यात्रा का पुष्पवर्षा कर एवं शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया गया। सायं 7 बजे से धर्मशाला पर भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में समाजजनों ने हिस्सा लिया।
बॉॅक्स
भव्य शोभा यात्रा में समाजजनों ने की हिस्सेदारी

संपूर्ण रघुवंशी समाज द्वारा रामनवमी के पर्व इस वर्ष निकाली गई शोभा यात्रा में समाजजन काफी उत्साहित दिखाई दिए। पुरूष जहॉं सफेद कुर्ता-पजामा एवं साफा बांधकर चल रहे थे वहीं समाज की महिलाऐं एकसमान वस्त्रों को धारण कर डांडीया करती हुई चल रही थी। शोभा यात्रा में भगवान रामजी की झांकी बग्गी में सजाई गई थी जो काफी आकर्षक का केन्द्र रही। यात्रा में महिलाओं-पुरूषों के अलावा बच्चों एवं बुजुर्गो ने भी बढ-चढ कर हिस्सा लिया।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget