नागदा जं--थाने के वाहन के एक्सचेंज में मिले दो नए वाहन, अब अपराधों की सूचना पर तत्काल पहुॅंचेगी पुलिस

MP NEWS24- शहर में किसी भी प्रकार की घटना होने अथवा रात्रि गश्त में अब तत्काल पुलिस प्रभावी ढंग से एवं तत्काल पहुॅंच सकेगी। मंडी पुलिस को दो सुव्यवस्थित चार पहिया वाहन मुख्यालय से प्राप्त हुए है। दरअसल डेढ लाख से अधिक की आबादी वाले नागदा शहर की सुरक्षा व्यवस्था जून माह से भागवान के भरोसे चल रही थी। शहर में कोई भी बड़ी घटना, वारदात होने पर पुलिस जर्जर हो चुके वाहनों के भरोसे मौके पर देरी से पहुंचती थी। इतना ही नहीं कई बार तो पुलिस जवानों को अपने निजी वाहनों से ही घटना स्थल पर पहुंचना पड़ता था। मंडी थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि, थाने पर दो चार पहिया वाहन प्राप्त हुए है। जिसमें एक 100 डायल और एक थाना वाहन है। गत जून माह से वाहन में कई प्रकार की परेशानी आ रही थी। बार-बार वाहन खराब हो रहे थे। मुख्यायल पर सूचना के बाद वाहन गुरुवार को प्राप्त हुए हैं। मंडी पुलिस के पास एक चार पहिया वाहन उपलब्ध था, जिसके उपकरण काफी खराब हो चुके थे। ऐसे में वाहन के अन्य उपकरण भी निरंतर टूटना आम बात हो चुकी थी। मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने 100 डायल की शुरुआत ही तत्काल पीड़ितो को मदद करने के लिए की थी।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget