नागदा जं--शनिश्चरी अमावस्या पर होगा श्री शनिदेव का महाअभिषेक, रात्रि में होगा भव्य सुन्दरकांड का आयोजन

MP NEWS24-30 अप्रेल वैशाख सुदी अमावस्या शनिवार को श्रीराम कॉलोनी स्थित श्री सूर्य पुत्र शनिदेव मन्दिर पर शनिश्चरी अमावस्या के पावन पर्व पर श्री शनिदेव का महाअभिषेक एवं नवग्रह हवन व पुजन यज्ञाचार्य पं. श्री जगदीशचन्द्र जी पण्डया के द्वारा वैदिक मंत्रो के उच्चारण के साथ किया जायेगा। श्री शनि मंदिर के पुजारी अशोक जोशी ने बताया कि शनिवार को सुबह 9 बजे श्री शनिदेव का महाअभिषेक किया जावेगा इसके बाद 10 बजे नवग्रह हवन व पुजन होगा। सायं 7 बजे  श्री शनिदेव की महाआरती होगी इसके पश्चात् महाप्रसादी का वितरण किया जायेगा। रात्रि 8 बजे संगीतमय भव्य सुन्दरकाण्ड का आयोजन मंदिर परिसर में किया जायेगा। आयोजन को सफल बनाने की अपील प्रकाशचन्द्र पोरवाल, श्रीराम भाटिया, युवराजसिंह राणावत, सागरमल भण्डारी, मोहनलाल पोरवाल, दिनेश बैरागी, अरविन्दजी, दीपु भाटिया, कैलाश राठौर, शैलेन्द्र जैन, हेमेन्द्र जोनवाल, भूपेन्द्र राणावत, चेतन जैन, इशान भाटिया, दीपक जैन, राजेन्द्र गुप्ता, मुकेश पाटीदार, रमेश शर्मा, दिपेश पांचाल, भंवरलाल चौधरी, ओमप्रकाश दीक्षित सहित कार्यकर्ताओ ने की है।

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget